
वॉशिंगटन। कोरोना महामारी की शुरुआत कहां से और कैसे हुई, इसे लेकर अमेरिका खूफिया जानकारी को सार्वजनिक करने की तैयारी कर रहा है। दरअसल राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कोरोना की जानकारी को सार्वजनिक करने के बिल पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। जिसके बाद जल्द ही कोरोना की उत्पत्ति से संबंधित खूफिया जानकारी सार्वजनिक कर दी जाएगी। बता दें कि अमेरिका को आशंका है कि कोरोना की शुरुात चीन की वुहान की लैब से हुई। हालांकि चीन द्वारा इससे इनकार किया जाता रहा है।
खूफिया रिपोर्ट सार्वजनिक करेगा अमेरिका
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने एक बयान में कहा कि हमें कोरोना की उत्पति की गहराई में जाने की जरूरत है, जिसमें वुहान के इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी से संबंध शामिल है। इस विधेयक के लागू होने के बाद सरकार इसे लेकर ज्यादा से ज्यादा जानकारी साझा करेगी। जो बाइडन ने कहा कि 2021 में सत्ता में आने के बाद से ही उन्होंने खूफिया विभाग को जांच में सभी तरह की मदद करने के निर्देश दिए थे। राष्ट्रीय सुरक्षा को नुकसान पहुंचाए बिना दस्तावेजों को सार्वजनिक किया जाएगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved