
बर्लिन (Berlin)। दक्षिणी जर्मनी (Southern Germany) के नेउशवांस्टीन कैसल (Neuschwanstein Castle) के निकट दो महिला पर्यटकों (Attack on two female tourists) पर कथित तौर पर हमला किया गया, जिसमें एक महिला की मौत हो गई। हमले के आरोप में एक अमेरिकी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि आस्ट्रिया की सीमा के पास स्थित पर्यटन स्थल पर बुधवार दोपहर यह घटना हुई। अभियोजकों ने कहा कि घटना से कुछ देर पहले ही 30 वर्षीय संदिग्ध 21 और 22 वर्ष की इन महिला पर्यटकों से मिला था।
रिपोर्ट के अनुसार अनुसार, यह हमला मेरीनब्रुक के पास हुआ, जो कैसल के पास एक खाई के ऊपर बना पुल है। पुलिस ने बताया कि व्यक्ति ने 21 वर्षीय महिला पर हमला कर दिया। इसके बाद, 22 वर्षीय महिला उसकी सहायता के लिए आगे बढ़ी और व्यक्ति ने उसे खड़ी ढलान से नीचे धक्का दे दिया।
पुलिस ने कहा कि यह यौन उत्पीडऩ का प्रयास रहा होगा। उन्होंने कहा कि व्यक्ति ने 21 वर्षीय महिला को भी खड़ी ढलान से नीचे कथित तौर पर धकेल दिया। उसे हेलीकॉप्टर से एक अस्पताल ले जाया गया, जहां रात में उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने बताया कि व्यक्ति शुरूआत में भाग गया था, लेकिन उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसने बताया कि व्यक्ति भी एक पर्यटक है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved