img-fluid

अमेरिका के डाक्टर्स करेंगे कटे-फटे होंठ और तालू की सर्जरी

February 03, 2026

8 फरवरी से 3 दिवसीय नि: शुल्क प्लास्टिक सर्जरी कैम्प

प्लास्टिक सर्जरी के लिए 50 से ज्यादा जरूरतमंद पीडि़तों के पंजीयन

इंदौर। शहर (Indore) में कटे- फटे (kate- phate) होंठ (lips) और चिपके तालू (Sticky palate) की सर्जरी के लिए नि: शुल्क प्लास्टिक सर्जरी कैम्प (Plastic surgery camp) लगाया जाएगा, जहां पर अमेरिका (America) के सर्जन और डाक्टर्स की टीम जरूरतमंद पीडि़तों की प्लास्टिक सर्जरी करेगी। यह कैम्प 3 दिनों तक चलेगा ।


  • इस प्लास्टिक सर्जरी कैम्प की शुरुआत 8 फरवरी से होगी। पहले दिन अमेरिका की टीम सुबह 9 बजे से पंजीयन किए पीडि़तों में से प्लास्टिक सर्जरी के लिए जरूरतमंदों को चिन्हित करेगी, फिर दोपहर बाद सर्जरी की शुरुआत होगी, जो 3 दिन तक मतलब 10 फरवरी तक जारी रहेगी। स्वर्णिम फ़ाउंडेशन की मुख्य संयोजक रेखा वीरेंद्र जैन ने बताया कि शहर में यह नि:शुल्क प्लास्टिक सर्जरी कैम्प पिछले 8 सालों से स्वर्णिम फाउंडेशन और अमेरिका की संस्था फेस ऑफ टूमारो द्वारा वर्मा यूनियन हास्पिटल धार रोड पर आयोजित किया जा रहा है। इस साल प्लास्टिक सर्जरी के लिए अभी तक 50 से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। यदि अन्य कोई जरूरतमंद रजिस्ट्रेशन करवाना चाहता तो वह 93294 42524 मोबाइल नम्बर पर फोन कर पंजीयन मतलब रजिस्ट्रेशन करवा सकता है। आयोजकों ने बताया कि इस प्लास्टिक सर्जरी कैम्प में इंदौर, उज्जैन, धार, भोपाल, रायसेन, विदिशा सहित मध्यप्रदेश के कई जिलों से पीडि़त प्लास्टिक सर्जरी करवाने आते हैं।

    Share:

  • सलमान की ‘तेरे नाम’ के सबसे दर्दनाक सीन की असली लोकेशन थी गोलकोंडा किला

    Tue Feb 3 , 2026
    नई दिल्‍ली । बॉलीवुड के फैंस आज भी सलमान खान की फिल्म ‘तेरे नाम’ को 2000 के शुरुआती दौर की सबसे यादगार रोमांटिक फिल्मों में से एक मानते हैं. फिल्म में सलमान खान और भूमिका चावला की एक्टिंग ने दर्शकों के दिलों में गहरी छाप छोड़ी थी. इसके गाने, भावनात्मक दृश्यों और दर्दभरे अंत ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved