img-fluid

मध्य पूर्व में तनाव के बीच भारतीय एयरलाइंस इंडिगो और एयर इंडिया ने आज से फिर सीमित परिचालन शुरू कर दिया

March 22, 2026


नई दिल्ली । मध्य पूर्व में तनाव के बीच (Amid tensions in Middle East) भारतीय एयरलाइंस इंडिगो और एयर इंडिया (Indian Airlines IndiGo and Air India) ने आज से फिर सीमित परिचालन शुरू कर दिया (Resumed limited operations from Today) । उन्होंने यात्रियों से आग्रह किया है कि वह आखिरी समय में भी बदलाव के लिए तैयार रहें।

  • इंडिगो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि अनिश्चित स्थिति के दौरान यात्रियों की सहायता करने और उन्हें उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए उसकी टीमें चौबीसों घंटे काम कर रही हैं। एयरलाइन ने आगे कहा,”मध्य पूर्व में बदलती स्थिति के बीच, इंडिगो की टीमें ग्राहकों को सहयोग देने और उन्हें उनके प्रियजनों तक पहुंचाने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रही हैं।” इंडिगो ने आगे कहा, “इसी प्रयास के तहत, हम मौजूदा सुरक्षा शर्तों और आवश्यक नियामक अनुमोदनों के अनुरूप 22 मार्च को उड़ानें संचालित कर रहे हैं।” एयरलाइन इंडिगो ने कहा कि वह रविवार को चुनिंदा उड़ानें संचालित करेगी और यात्रियों को सलाह दी है कि वे हवाई अड्डे जाने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति की जांच कर लें।

    दूसरी तरफ, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने घोषणा की है कि वे 22 मार्च को पश्चिम एशिया से आने-जाने वाली लगभग 50 उड़ानें (निर्धारित और विशेष दोनों) संयुक्त रूप से संचालित करेंगी। एयर इंडिया ने एक संयुक्त बयान में कहा, “एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस 22 मार्च को पश्चिम एशिया क्षेत्र से आने-जाने वाली कुल 50 निर्धारित और अनियमित उड़ानें संचालित करेंगी।” दोनों एयरलाइंस जेद्दा और मस्कट जैसे प्रमुख गंतव्यों के लिए अपनी नियमित सेवाएं जारी रखेंगी। भारत और जेद्दा के बीच कुल 20 उड़ानें संचालित होंगी, जिनमें एयर इंडिया दिल्ली और मुंबई से वापसी उड़ानें संचालित करेगी, जबकि एयर इंडिया एक्सप्रेस बेंगलुरु, मंगलुरु और कोझिकोड से सेवाएं संचालित करेगी।

    एयर इंडिया एक्सप्रेस दिल्ली, कोच्चि, मुंबई और कन्नूर जैसे भारतीय शहरों को मस्कट से जोड़ने वाली आठ निर्धारित उड़ानें भी संचालित करेगी। इन नियमित सेवाओं के अतिरिक्त, एयरलाइंस संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब के गंतव्यों के लिए लगभग 30 अनियमित उड़ानें भी संचालित करेगी। ये विशेष उड़ानें स्लॉट की उपलब्धता और प्रस्थान स्थानों पर मौजूदा परिस्थितियों पर निर्भर करेंगी और भारतीय एवं स्थानीय अधिकारियों की स्वीकृति से संचालित की जाएंगी। इसमें आगे कहा गया है, “ये उड़ानें संबंधित भारतीय और स्थानीय नियामक प्राधिकरणों से आवश्यक अनुमतियों के साथ संचालित की जा रही हैं।”

    Share:

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार दिवस पर राज्य के लोगों को दीं शुभकामनाएं

    Sun Mar 22 , 2026
    नई दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (President Draupadi Murmu and Prime Minister Narendra Modi) ने बिहार दिवस पर (On Bihar Day) राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं (Greeted People of the State) । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “देश-विदेश में रहने वाले बिहार के सभी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved