
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने ईरान से जंग (War with Iran) के बीच पहली बार अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) से फोन पर वार्ता की है। पीएम मोदी ने मिडिल-ईस्ट के हालात और होर्मुज पर ट्रंप से अहम वार्ता की है। भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। उनके मुताबिक, दोनों नेताओं ने मिडिल ईस्ट के मौजूदा हालात पर चर्चा की। खास तौर पर होर्मुज स्ट्रेट को खुला रखने की अहमियत पर जोर दिया गया।
इससे पहले पीएम मोदी ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से भी बात कर चुके हैं। इसके अलावा वह सऊदी अरब से लेकर संयुक्त अरब अमीरात, ओमान, बहरीन समेत मिडिल-ईस्ट के अन्य सभी नेताओं से बारी-बारी से बातचीत कर चुके हैं।
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का बंद होना दुनिया के लिए चिंता
इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग 25वें दिन में पहुंच गई है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जहाजों का रास्ता बाधित होना पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय बन चुका है। पीएम मोदी चाहते हैं कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को संवाद के जरिया मानवता के लिए खोला जाना चाहिए। पीएम मोदी संवाद से शांति की अपील भी कर चुके हैं। ईरान के साथ इजरायल और अमेरिका की जंग छिड़ने के बाद ट्रंप से मंगलवार को उन्होंने पहली बार बातचीत की है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved