
नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) को सर्वसम्मति से पुनः संसदीय राजभाषा समिति का अध्यक्ष (Chairman of the Parliamentary Committee on Official Language) चुना गया है। नई सरकार के गठन के पश्चात, संसदीय राजभाषा समिति के पुनर्गठन के लिए आज नई दिल्ली में समिति की बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में अमित शाह को समिति का अध्यक्ष चुना गया है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि, साल 2019 से 2024 के दौरान भी अमित शाह समिति के अध्यक्ष थे। अमित शाह ने सर्वसम्मति से पुनः अध्यक्ष चुने जाने पर संसदीय राजभाषा समिति के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved