बड़ी खबर

अमित शाह की बड़ी बहन का मुंबई में निधन, केंद्रीय मंत्री ने रद्द किए सभी कार्यक्रम

अहमदाबाद। केंद्रीय मंत्री अमित शाह की बड़ी बहन का सोमवार को मुंबई के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। अपनी बड़ी बहन राजेश्वरीबेन शाह के निधन की खबर पाकर अमित शाह ने गुजरात में अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए।

एक अधिकारी ने बताया कि 60 वर्षीय राजेश्वरीबेन शाह पिछले कुछ दिनों से बीमार थी। इलाज के लिए उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अपनी आखिरी सांसे ली। उन्होंने कहा, ‘बड़ी बहन के निधन की खबर पाकर अमित शाह ने अपने पूरे दिन के कार्यक्रम को रद्द कर दिए। राजेश्वरी का पार्थिव शरीर आज उनके आवास पर लाया गया। दोपहर को थलतेज श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।’


अमित शाह गंधीनगर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले अमित शाह भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मकर संक्रांति का पर्व मनाने के लिए रविवार से ही अहमदाबाद में थे। सोमवार को वह बनासकांठा और गांधीनगर जिले में दो कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे। बनासकांठा के देवदार गांव बनास डेयरी का उद्घाटन करने वाले थे। दोपहर में वह गांधीनगर के राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी में विभिन्न विकासशील परियोजनाओं का उद्घाटन करने वाले थे।

Share:

Next Post

हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे रामलला के दर्शन, 30 मिनट में पूरा होगा अयोध्या का सफर

Mon Jan 15 , 2024
अयोध्या: अयोध्या दर्शन के लिए पूरा देश इंतजार कर रहा है. 22 जनवरी के दिन रामलला विराजमान होने जा रहे हैं. ऐसे में होटल इंडस्ट्री से लेकर एविएशन सेक्टर में शानदार उछाल देखने को मिल रहा है. आज से अयोध्या जाने के लिए मुंबई से भी फ्लाइट शुरू हो रही है. यानी अब भक्त मुंबई […]