img-fluid

अमिताभ बच्चन ने दिवाली पर स्टाफ को मिठाई के साथ दिया इतना कैश? लोग बोले- कंजूस…

October 29, 2025

मुंबई। दीपावली (Diwali) बीच चुकी है और अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसका कनेक्शन अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) से बताया जा रहा है। एक इन्फ्लूएंसर ने क्लिप पोस्ट की है। उसका दावा है कि वह बिग बी के घर के बाहर है। वह स्टाफ से पूछता है कि दिवाली के तोहफे (Diwali gifts) में उन्हें क्या मिला। इस पर वे बताते हैं कि मिठाइयों के साथ कैश भी मिला है। अब पब्लिक इस पर अपनी राय दे रही है। कुछ लोग अमिताभ बच्चन की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ कंजूस बता रहे हैं।

स्टाफ ने दिखाया दीवाली गिफ्ट

इन्फ्लुंसर बोलता है, ‘दोस्तों ये घर देख सकते हैं। ये बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चनजी का घर है। दिवाली का डेकोरेशन कर दिया गया है। गेट को अच्छे से सजाया गया है। देख सकते हैं मिठाई बांटी जा रही है। पैसा भी दिया जा रहा है।’ स्टाफ से पूछते हैं कि कितने रुपये दिए गए। जवाब मिलता है, 10 हजार रुपये।



  • लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स
    कमेंट सेक्शन में एक ने लिखा है, 10 हजार से क्या होगा। एक और ने लिखा है, बस 10 हजार। एक कमेंट है, बढ़िया, यकीन नहीं हो रहा 10 हजार दे दिया। एक ने लिखा है, ज्यादा दे सकते थे। एक कमेंट है, मेरी बाई की सैलरी 13 हजार है और वो दिवाली का बोनस 13 हजार लेकर गई। एक ने लिखा है, 7 करोड़ चाहिए तो केबीसी में आओ, दीवाली पर तो यही मिलेगा। कई लोगों ने अमिताभ बच्चन को कंजूस लिखा है। एक कमेंट है, जेठालाल भी दिवाली पे सैलरी बोनस देता है वो इससे ज्यादा होता है। एक कमेंट है, स्टाफ के हिसाब से 10 हजार अच्छा अमाउंट है। कोई शरम की बात नहीं। एक ने लिखा है, 10 हजार सही अमाउंट है। उनके स्टाफ में कम से कम 100 लोग होंगे तो हिसाब लगा लो।

    Share:

  • इतिहासकार हनीफ जावेरी बोले, लाइमलाइट में लाने के लिए फैलाई गई गोविंदा के तलाक की खबरें...

    Wed Oct 29 , 2025
    नई दिल्ली. हीरो नंबर 1 गोविंदा (Govinda) और उनकी पत्नी (Wife) सुनीता (Sunita) की शादी में खटपट को लेकर काफी दिनों से बातें चल रही हैं. 37 साल के इस रिश्ते पर आंच आता देख हर कोई स्तब्ध था. हालांकि राहत की बात ये थी कि दोनों ने तलाक की अटकलों को खारिज किया. तो […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved