img-fluid

डिलीवरी बॉय ने गुस्से में थाने के गेट पर खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग

February 25, 2026

बरेली। यूपी के बरेली में हैरान करने वाली घटना हुई है। दरअसल, बरेली में थाना गेट पर डिलीवरी बॉय ने खुद को आग लगा ली। उसने थाना गेट पर खुद के ऊपर पेट्रोल डालकर देर रात आत्मदाह का प्रयास किया। इससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। इसके बाद गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पीड़ित का आरोप है कि उसकी बाइक नहीं मिली। उसको कई बार थाने के चक्कर काटने पड़े थे और इसकी वजह से वह परेशान हो गया। वह एक डिलीवरी बॉय है और उसका बाइक के बिना काम चल ही नहीं सकता है।


  • पीड़ित युवक का कहना है कि एक लड़का उसकी गाड़ी चुराकर भागा था जब वह ऑर्डर डिलीवर करने गया था। उस गाड़ी से चोर ने एक्सीडेंट कर दिया था। हालांकि, अब इस मामले में चोटिल पक्ष की तरफ से केस वापस भी हो गया है, इसके बावजूद मेरी गाड़ी को थाने से छोड़ा नहीं जा रहा था। मुझे बार-बार थाने के चक्कर लगवाए जा रहे थे।

    पुलिस के मुताबिक, बाइक बारादरी थाना में ही खड़ी है। एक्सीडेंट केस के चलते बाइक रिलीज में देरी हो रही थी। आग से युवक का पेट, पीठ, चेहरा और हाथ बुरी तरह झुलस गए हैं। बाइक न मिलने से उसका काम ठप था। उसने बड़ी परेशानी में आत्मघाती कदम उठाया।

    इस मामले में SP सिटी ने कहा, ‘थाना बारादरी गेट पर एक शख्स ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर खुद को आग लगाने का प्रयास किया। इस संबंध में बारादरी पुलिस की तरफ से तत्परता से कार्रवाई करते हुए आग बुझाकर तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक की हालत खतरे से बाहर है और जिस भी पुलिसकर्मी की ये लापरवाही होगी उसपर कार्रवाई होगी।

    Share:

  • राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, अब 2 से ज्यादा बच्चे वाले भी लड़ सकेंगे नगर निकाय और पंचायत चुनाव

    Wed Feb 25 , 2026
    जयपुर। राजस्थान से बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्य में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने बड़ा फैसला किया है। अब राज्य में दो से ज्यादा बच्चे वाले लोग भी नगर निकाय और पंचायत के चुनाव लड़ सकेंगे। बता दें कि इससे पहले दो से ज्यादा बच्चों वालों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved