
डेस्क: थोकला रितिक रेड्डी (Thokala Rithik Reddy) ने अच्छा करियर और बेहतर जिंदगी का सपना देखा था. इसी सपने को पूरा करने के लिए वो जर्मनी (Germany) पढ़ाई करने के लिए गए. लेकिन भारतीय छात्र (Indian Student) रितिक की नए साल के दिन ही मौत हो गई. रितिक का पूरा परिवार इंतजार कर रहा था कि वो मकर संक्रांति के दिन घर वापस आएंगे और पूरा परिवार मिलजुलकर इस त्योहार का आनंद लेगा. लेकिन अब रितिक का शव उनके घर पहुंचेगा.
रितिक की उम्र 25 साल थी और वो आग के हादसे का शिकार हो गए. दरअसल, रितिक जिस अपार्टमेंट में रहते थे वहां आग लग गई. उन्होंने अपनी जान बचाने की कोशिश की और अपार्टमेंट से नीचे कूद गए. अपार्टमेंट में तेजी से फैलती आग और घने धुएं से बचने की कोशिश में रितिक ने बर्लिन में अपार्टमेंट की ऊपरी मंजिल से छलांग लगा दी. उनके सिर में चोट लग गई. सिर में ज्यादा चोट लगने की वजह से उन्हें तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. ये हादसा नए साल के दिन हुआ, जिससे उनके परिवार के लिए जश्न का समय मातम में बदल गया.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved