img-fluid

10 करोड़ और फीस में छूट का ऑफर, फिर भी फरहान ने किया इंकार

May 28, 2026

नई दिल्ली। बॉलीवुड(Bollywood) में इन दिनों रणवीर सिंह(Ranveer Singh) और फरहान अख्तर(Farhan Akhtar) के बीच चल रहा विवाद लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। फिल्म ‘डॉन 3’(Don 3) को लेकर शुरू हुआ यह मामला अब इंडस्ट्री के सबसे चर्चित विवादों में शामिल हो चुका है। इसी बीच अब एक नई रिपोर्ट सामने आई है जिसमें दावा किया गया है कि रणवीर सिंह ने मामले को सुलझाने के लिए फरहान अख्तर की प्रोडक्शन कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट को बड़ा ऑफर दिया था, लेकिन फरहान और रितेश सिधवानी ने उसे स्वीकार करने से साफ इनकार कर दिया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक मार्च 2026 के पहले हफ्ते में रणवीर सिंह ने एक्सेल एंटरटेनमेंट को 10 करोड़ रुपए देने का प्रस्ताव रखा था। इतना ही नहीं उन्होंने भविष्य में किसी दूसरे प्रोजेक्ट में साथ काम करने की स्थिति में अपनी फीस में 25 प्रतिशत तक की कटौती करने की बात भी कही थी। बताया जा रहा है कि रणवीर इस विवाद को खत्म कर रिश्ते सुधारना चाहते थे, लेकिन एक्सेल एंटरटेनमेंट इस मामले में अपना फैसला पहले ही कर चुका था।

खबरों के अनुसार फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी पिछले दो सालों में हुए घटनाक्रम से बेहद नाराज हैं। फिल्म की शूटिंग में लगातार देरी, बातचीत में अनिश्चितता और अचानक प्रोजेक्ट छोड़ने की वजह से उन्हें आर्थिक और प्रोफेशनल दोनों तरह का नुकसान झेलना पड़ा। यही कारण है कि उन्होंने रणवीर सिंह के इस ऑफर को ठुकरा दिया और भविष्य में उनके साथ काम नहीं करने का फैसला किया।

दरअसल पूरा विवाद फिल्म ‘डॉन 3’ से जुड़ा हुआ है। साल 2023 में फरहान अख्तर ने रणवीर सिंह को नए डॉन के रूप में लॉन्च करते हुए फिल्म का टीजर जारी किया था। अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान के बाद रणवीर को इस आइकॉनिक किरदार में देखने को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा हुई थी। हालांकि कुछ फैंस इस फैसले से खुश नहीं थे, लेकिन रणवीर ने दर्शकों से उन्हें एक मौका देने की अपील की थी।

इसके बाद अचानक खबर आई कि रणवीर सिंह फिल्म से बाहर हो गए हैं। बताया गया कि शूटिंग शुरू होने से महज तीन हफ्ते पहले उन्होंने प्रोजेक्ट छोड़ दिया। उस समय तक फिल्म का प्री-प्रोडक्शन काफी आगे बढ़ चुका था और इसी वजह से एक्सेल एंटरटेनमेंट को भारी नुकसान उठाना पड़ा।

FWICE यानी फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज ने भी इस मामले में दखल दिया। संगठन ने बताया कि फरहान अख्तर ने अप्रैल 2026 में उनके पास शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में दावा किया गया कि रणवीर सिंह ने एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ तीन फिल्मों का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था, लेकिन डॉन 3 छोड़ने से कंपनी को करीब 45 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। फरहान अख्तर ने इस नुकसान की भरपाई की मांग भी की है।


  • इस पूरे विवाद के दौरान रणवीर सिंह की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि उनकी टीम ने पहले यह जरूर कहा था कि अभिनेता जानबूझकर चुप्पी बनाए हुए हैं। दूसरी तरफ इंडस्ट्री में रणवीर के बैन होने की खबरें भी सामने आई थीं, लेकिन बाद में साफ किया गया कि उन्हें आधिकारिक रूप से बैन नहीं किया गया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि यह विवाद आगे किस दिशा में जाता है और क्या भविष्य में रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के रिश्ते फिर सामान्य हो पाएंगे या नहीं।

    Share:

  • पाकिस्तान को टेस्ट रैंकिंग में भी भयंकर नुकसान, जानें किस पायदान पर है टीम इंडिया

    Thu May 28 , 2026
    डेस्क। आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भी पाकिस्तान क्रिकेट टीम को भयंकर नुकसान हुआ है। टीम अब दो और पायदान नीचे चली गई है। बांग्लादेश से लगातार दो टेस्ट हारने के बाद टीम की ये हालत हुई है। वहीं जीत से बांग्लादेश की टीम को फायदा हुआ है। यहां हम आपको ये भी बताएंगे कि इस […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved