img-fluid

Germany के मैनहेम शहर में बेकाबू कार ने भीड़ को रौंदा, एक की मौत, कई घायल

March 04, 2025

मैनहेम। जर्मनी (Germany) में सोमवार को एक कार चालक (Car driver) ने अपने वाहन से भीड़ को रौंद दिया। इसकी चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। मैनहेम शहर (Mannheim city) की पुलिस ने लोगों से शहर के मुख्य इलाके से दूर रहने और अपने घरों के अंदर रहने को कहा है। उसने बताया कि संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस प्रवक्ता स्टीफन विल्हेम ने बताया कि मैनहेम में पैदल चलने वालों के लिए बनी सड़क परेडप्लाट्ज में वाहन चालक ने अपने वाहन से लोगों को रौंद दिया, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि कई लोग घायल हुए हैं। हालांकि, पुलिस ने घायलों की संख्या की जानकारी नहीं दी है।


जर्मनी में सोमवार को एक कार चालक ने अपने वाहन से भीड़ को रौंद दिया। इसकी चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। मैनहेम शहर की पुलिस ने लोगों से शहर के मुख्य इलाके से दूर रहने और अपने घरों के अंदर रहने को कहा है। उसने बताया कि संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस प्रवक्ता स्टीफन विल्हेम ने बताया कि मैनहेम में पैदल चलने वालों के लिए बनी सड़क परेडप्लाट्ज में वाहन चालक ने अपने वाहन से लोगों को रौंद दिया, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि कई लोग घायल हुए हैं। हालांकि, पुलिस ने घायलों की संख्या की जानकारी नहीं दी है।

पुलिस प्रवक्ता ने कहा, ‘हम पुष्टि कर सकते हैं कि एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। हम अभी यह जानकारी नहीं दे सकते कि क्या और भी अपराधी थे।’ घटनास्थल से प्राप्त तस्वीरों में दिख रहा है कि इलाके को घेर लिया गया है और वहां पर पुलिस बल की भारी मौजूदगी है। हेलीकॉप्टर ऊपर मंडरा रहे हैं। पुलिस एक बुरी तरह क्षतिग्रस्त काली कार के चारों ओर हैं, जबकि एंबुलेंस घेरे के बाहर खड़ी हैं। इससे पहले विल्हेम ने इस घटना को जीवन के लिए खतरा पैदा करने वाली स्थिति बताया गया था।

घायलों की देखभाल के लिए इमरजेंसी प्लान लागू
परेडप्लाट्ज शहर के बीचोबीच स्थित एक मुख्य चौराहा है। फ्रैंकफर्ट से करीब 85 किलोमीटर दक्षिण में स्थित मैनहेम की आबादी करीब 3.26 लाख है। जर्मन समाचार एजेंसी डीपीए ने बताया कि मैनहेम विश्वविद्यालय अस्पताल ने संभावित हताहतों से निपटने के लिए सभी तैयारियां कर ली हैं। अस्पताल ने घायलों की देखभाल के लिए आपदा और आपातकालीन योजना लागू की है। जर्मन आंतरिक मंत्री नैंसी फेसर ने मैनहेम की घटना के मद्देनजर कोलोन में कार्निवल स्ट्रीट परेड में शामिल होने के अपने कार्यक्रम को रद्द कर दिया है।

Share:

  • हिमाचल में दो दिन तक बारिश और भारी बर्फबारी का अलर्ट, हिमस्खलन से चिनाब नदी का बहाव रुका

    Tue Mar 4 , 2025
    शिमला। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में मौसम का मिजाज फिर बिगड़ गया है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में घने बादल छाए हुए हैं, जबकि कुछ स्थानों पर बारिश और बर्फबारी (Rain and snowfall) हो रही है। मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों तक भारी बारिश और बर्फबारी (Rain and snowfall) की चेतावनी जारी की है। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved