img-fluid

सभी तेलुगु लोगों को उगादी की ढेर सारी शुभकामनाएं दीं आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने

March 19, 2026


विजयवाड़ा । आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू (Andhra Pradesh Chief Minister N. Chandrababu Naidu) ने सभी तेलुगु लोगों को (To all Telugu People) उगादी की ढेर सारी शुभकामनाएं दीं (Extended warm Ugadi Greetings) । उगादी तेलुगु लोगों के लिए साल का पहला त्योहार है और इसके साथ ही सभी त्योहारों की शुरुआत होती है।


  • उन्होंने बताया कि अभी ब्रह्मश्री डॉ. मडगुला नाग फणी शर्मा ने भी कहा कि ‘पराभव नाम संवत्सर’ (नया तेलुगू वर्ष) सभी दृष्टियों से शुभ रहेगा। हम सभी उम्मीद करते हैं कि उनकी बात सच हो। उन्होंने कहा कि उगादी की बधाई सिर्फ आंध्र प्रदेश या तेलंगाना के लोगों के लिए ही नहीं है, बल्कि देश के दूसरे राज्यों में और दुनिया के किसी भी हिस्से में रहने वाले सभी तेलुगु लोगों के लिए है। यह त्यौहार हमारे रीति-रिवाज और जीवन के महत्व को भी दर्शाता है।

    सीएम चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि आज के दिन उगादी पचड़ी का बड़ा महत्व होता है। इसमें अलग-अलग स्वाद होते हैं, मीठा, खट्टा, नमकीन, तीखा, कड़वा और कसैला। ठीक वैसे ही जैसे हमारे जीवन में खुशियां और परेशानियां दोनों होती हैं। कुछ लोगों को ज्यादा चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, तो कुछ लोग जीवन में संतुलन बनाए रखते हैं। हम सभी में यह ताकत होती है कि हम मुश्किलों को पार कर सकें।

    उन्होंने कहा कि तेलुगू पंचांग में कुल साठ वर्ष होते हैं और प्रत्येक वर्ष का एक विशिष्ट नाम होता है। इस साल का नाम है ‘पराभव नाम संवत्सर’। यह साल हमारे लिए नए अवसर, नई उम्मीदें और नई ऊर्जा लेकर आया। हम सबको चाहिए कि हम अपने जीवन में आने वाली खुशियों और चुनौतियों को अच्छे से स्वीकार करें और संतुलित तरीके से आगे बढ़ें। सीएम ने कहा, “इस उगादी पर मैं सभी तेलुगु भाइयों और बहनों से यही कहूंगा कि अपने परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर त्योहार मनाएं, खुश रहें और अपने जीवन में सकारात्मकता बनाए रखें। भगवान से यही प्रार्थना है कि यह साल सभी के लिए स्वास्थ्य, समृद्धि और खुशियां लेकर आए। उगादी की हार्दिक शुभकामनाएं!”

    Share:

  • भारत में बाल मृत्यु दर में भारी गिरावट पर संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताई खुशी

    Thu Mar 19 , 2026
    नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने भारत में बाल मृत्यु दर में भारी गिरावट पर (On the significant decline in Child Mortality Rate in India) संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट पर खुशी जताई (Expressed Happiness over the United Nations Report) । संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में बाल मृत्यु दर में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved