img-fluid

WHO के नए CEO बने अनिल सोनी, कहा- कॉर्पोरेट और व्यक्तिगत चंदा जुटाना प्राथमिकता

December 08, 2020

जिनेवा। विश्व स्वास्थ्य संगठन WHO ने भारतीय अनिल सोनी (Anil Soni) को मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) बनाया गया है। अनिल को वर्ष 2023 तक एक बीलियन डॉलर की रकम इकट्ठा करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। WHO ने नए CEO की नियुक्ति के साथ ही अपने वैश्विक फंड जुटाने के अभियान को शुरू करने की घोषणा भी की है। WHO 2023 तक वैश्विक स्वास्थ्य के लिए 1 बिलियन चंदे का लक्ष्य रखा है।

अनिल सोनी 1 जनवरी से अपने काम को संभालेंगे। इस दौरान उनका मुख्य फोकस दुनिया में स्वास्थ्य क्षेत्र में नई तकनीक का इस्तेमाल और उनका आम लोगों को फायदा पहुंचाने पर रहेगा।विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना संकट के बीच मई 2020 में विश्व स्वास्थ्य संगठन फाउंडेशन की शुरुआत की थी। अभी तक अनिल सोनी ग्लोबल हेल्थकेयर कंपनी वियाट्रिस के साथ थे, जहां वो ग्लोबल इंफेक्शन डिजीज के हेड के तौर पर कार्यरत थे। अनिल सोनी इससे पहले क्लिंटन हेल्थ एक्सेस में भी काम कर चुके हैं, जहां वो 2005 से 2010 तक रहे। उनके अलावा बिल और मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के हेल्थ डिपार्टमेंट में उन्होंने कार्यभार संभाला। अनिल सोनी ने HIV के इलाज में भी अहम भूमिका निभाई है।

Share:

  • इंदौर 7 दिसम्बर 2020: इंदौर के इन इलाकों मे है कोरोना के मरीज

    Tue Dec 8 , 2020
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved