
लाहौर: पाकिस्तान से अंजू का नया वीडियो सामने आया है. इस वीडियो ने उन आशंकाओं पर मुहर लगा दी है जिसको लेकर लगातार चर्चा चल रही थी. नसरुल्ला के प्रेम में भारत से पाकिस्तान गई अंजू ने इस्लाम कबूल कर लिया है. वहां जाकर उसका धर्मांतरण हो गया है और अब इस बात की पुष्टि हो गई है. अंजू का जो नया वीडियो सामने आया है उसमें मौजूद एक शख्स अंजू को फातिमा कहकर पुकार रहा है. इसके अलावा लोग अंजू को निकाह के गिफ्ट देने भी आ रहे हैं.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved