img-fluid

अंकिता लोखंडे सुशांत सिंह के गाने पर परफॉर्म कर देंगी श्रद्धांजलि

December 10, 2020

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत 14 जून की सुबह ब्रांदा स्थित फ्लैट में मृत पाए गए थे। एक्टर को गुजरे हुए छह महीने से ज्यादा समय हो चुका है। फैन्स उनकी मौत से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। अब उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे (Ankita lokhande) उन्हें एक अवॉर्ड शो में श्रद्धांजलि देने वाली हैं।
अंकिता (Ankita lokhande) ने एक डांस वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि वह सुशांत सिंह राजपूत के गाने पर परफॉर्म कर उन्हें श्रद्धांजलि देने वाली हैं। फैन्स उनकी इस बात से प्रभावित होकर तारीफों के पुल बांध रहे हैं। अंकिता, सुशांत की फिल्म ‘एमएस घोनीः द अनटोल्ड स्टोरी’ के एक सॉन्ग पर परफॉर्म करने जा रही हैं, जिसकी रिहर्सल वह लगातार कर रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita)

यह अवॉर्ड शो 27 दिसंबर को होने वाला है। एक फैन ने अंकिता के वीडियो पर कॉमेंट कर लिखा, “सुशी बहुत खुश होंगे स्वर्ग से इस परफॉर्मेंस को देखकर।” एक और यूजर लिखते हैं कि मैम आपके लिए नजरों में और भी इज्जत बढ़ गई है।

विदित हो कि अंकिता और सुशांत सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ के दौरान एक-दूसरे से मिले थे। दोनों छह साल तक रिलेशनशिप में रहें, लेकिन बाद में दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए।

Share:

  • बिहार : गडकरी आज करेंगे सोन नदी पर बने नये कोईलवर पुल का उद्घाटन

    Thu Dec 10 , 2020
    पटना । पटना-आरा को जोड़ने के सोन नदी पर बने नये कोईलवर पुल पर आज यानि गुरुवार से गाड़ियां दौड़ने लगेंगी। बिहार के साथ ही बलिया के रास्ते उत्तर प्रदेश जानेवाले लोगों को भी सहूलियत होगी। गुरुवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस पुल का उद्घाटन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved