
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह चौहान ने खरगोन की सुश्री लक्ष्मी मुछाल के विवाह समारोह में वर्चुअली शामिल होकर शुभकामनाएँ दी। मुख्यमंत्री ने मुछाल परिवार का मनोबल बढ़ाया और कहा कि दंगा प्रभावित परिवारों को पूरी सहायता सरकार ने की है। अतिरिक्त सहायता भी दी जा रही है। वाहनों और सामान की क्षति पर प्रभावितों को अतिरिक्त राशि राज्य सरकार देगी। खरगोन के प्रभारी मंत्री कमल पटेल उपस्थित थे। खरगोन की सुश्री लक्ष्मी का विवाह संबंध गुजरात में हुआ है। मुख्यमंत्री ने वर दीपक संघवी को भी बधाई एवं आशीर्वाद प्रदान किया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved