img-fluid

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान आज संभव, निर्वाचन आयोग शाम 4 बजे करेगा प्रेस वार्ता

March 15, 2026

नई दिल्ली. भारत (India) में इस साल पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव (Assembly election) होने वाले हैं और इसको लेकर राजनीतिक गतिविधियां (Political Activities) भी तेज हो गई हैं। ऐसे में देश की सियासत के लिए अहम माने जाने वाले पांच राज्यों पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान आज चुनाव आयोग (election Commission) कर सकता है। इसके लिए चुनाव आयोग आज शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस (Press Conference) करेगा। इस दौरान आयोग संभवतः उन राज्यों के चुनाव कार्यक्रम और तारीखों की घोषणा करेगा, जहां इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं।

आयोग की यह घोषणा राजनीतिक दलों और मतदाताओं के लिए महत्वपूर्ण होगी, क्योंकि इससे पता चलेगा कि चुनाव कब और कैसे संपन्न होंगे। चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन राज्यों में होने वाले चुनावों का पूरा कार्यक्रम बताया जाएगा। ये चुनाव न केवल इन राज्यों के लिए बल्कि अगले साल होने वाले राष्ट्रीय चुनावों के लिहाज से भी बहुत महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।


  • पश्चिम बंगाल में तीन से चार को असम में दो चरणों में मतदान संभव
    सूत्रों के अनुसार, पश्चिम बंगाल में सबसे बड़ा चुनावी मुकाबला होगा, जहां मतदान 3 से 4 चरणों में कराया जा सकता है। वहीं, असम में दो चरणों में वोटिंग की संभावना है। तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में चुनाव एक ही चरण में संपन्न कराए जाने की तैयारी है।

    चुनाव आयोग क्या योजना बना रहा?
    बता दें कि चुनाव आयोग सुरक्षा व्यवस्था, मतदान कार्यक्रम और मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए चरणबद्ध मतदान की योजना बना रहा है। खासकर पश्चिम बंगाल में बड़ी आबादी, संवेदनशील इलाके और सुरक्षा कारणों को देखते हुए बहु-चरणीय मतदान कराना जरूरी माना गया है। इस तरह की तैयारी से चुनाव प्रक्रिया सुरक्षित, व्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से पूरी हो सकेगी। ये चुनाव राजनीतिक दलों और जनता दोनों के लिए महत्वपूर्ण हैं। राजनीतिक दल अपनी रणनीति अंतिम रूप देंगे और मतदाता भी मतदान की तैयारियों में जुटेंगे।

    Share:

  • मिडिल ईस्ट जंग के बीच दुबई में फंसा भारतीय दंपती, ICU में जिंदगी से जूझ रही मां

    Sun Mar 15 , 2026
    तेहरान/दुबई। मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध (Middle East War) का असर अब आम लोगों की जिंदगी पर भी साफ दिखाई देने लगा है। संघर्ष के बीच दुबई में रहने वाला एक भारतीय दंपती गंभीर संकट (Indian Couple in Grave Crisis) से गुजर रहा है। तमिलनाडु  (Tamil Nadu) के रहने वाले तिलककुमार जलाटू अनिरुद्धराज और उनकी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved