img-fluid

प्रिंटर और 22 हजार 500 के नकली नोट के साथ एक और आरोपी गिरफ्तार

December 16, 2025

इंदौर। क्राइम ब्रांच (Crime Branch) ने नकली नोट (Fake Notes) छापने वाले गिरोह के एक और सदस्य को गिरफ्तार (Arrest) किया है। उसके पास से 500 रुपए के 45 नकली नोट और प्रिंटर जब्त हुआ है, जबकि पुलिस पहले दो लाख के नकली नोट के साथ गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर चुकी है। क्राइम ब्रांच ने कुछ दिन पहले सदर बाजार क्षेत्र से नकली नोट की खेप के साथ ऋषिकेश तोंडे, वंश कैथवास, रितेश नागर और अंकुश यादव को गिरफ्तार किया था।


पुलिस ने इनके पास से 500 के दो लाख रुपए मूल्य के नकली नोट जब्त किए थे। इन लोगों ने पूछताछ में अंकित बौरासी निवासी बाणगंगा से यह नोट लाना बताया था। डीसीपी क्राइम राजेशकुमार त्रिपाठी ने बताया कि आज पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से प्रिंटर और नकली नोट छापने के केमिकल बरामद किए हैं। उसके पास से 500 के 45 नकली नोट जब्त हुए हैं, जिसकी कीमत 22500 रुपए है। पुलिस आज उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी, ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी मिल सके। बताते है कि इन लोगों ने जल्द अमीर बनने के चक्कर में आधे दाम में यह नकली नोट खरीदे थे। इन लोगों ने इस बात का भी ध्यान रखा था कि एक ही सीरिज के होने से वे पकड़े जा सकते हैं। इसके चलते इन लोगों ने चार सीरिज के नकली 500 के नोट छापे थे। ये सभी आरोपी प्रायवेट जॉब करते हैं और इन लोगां ने इंस्टाग्राम पर रील देखकर ये नोट छापे थे।

Share:

  • इंदौर में बढ़ रहे चेहरे के लकवे के मामले, ढाई महीने में 165 से अधिक मरीज अस्पताल पहुंचे

    Tue Dec 16 , 2025
    इंदौर। इंदौर (Indore) में सर्दी के मौसम (Winter Season) की दस्तक के साथ ही स्वास्थ्य संबंधी (Health Concerns) परेशानियां भी बढ़ने लगी हैं। नवंबर–दिसंबर में तापमान में अचानक आई गिरावट का असर अब सीधे लोगों की सेहत पर दिखाई दे रहा है। वायरल संक्रमण (Viral Infection) के साथ-साथ एमवाय अस्पताल में फेशियल पाल्सी (बेल्स पाल्सी) यानी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved