
इंदौर। पूर्व पार्षद अनवर दस्तक (Former Councilor Anwar Dastak) के खिलाफ खजराना पुलिस ने एक और केस दर्ज किया है। इसके पहले खजराना और चंदन नगर थाने (Khajrana and Chandan Nagar Police Stations) में उसके खिलाफ दो केस दर्ज हो चुके हैं। दोनों मामलों में पुलिस ने उस पर पांच-पांच हजार का इनाम घोषित कर रखा है। कुछ समय पहले एक महिला ने खजराना थाने में पूर्व पार्षद अनवर दस्तक के खिलाफ रेप का केस दर्ज करवाया था। इसके बाद उसके खिलाफ चंदन नगर थाने में बच्चे के अपहरण का केस दर्ज किया गया था।
दोनों मामलों में वह फरार चल रहा है। एडीसीपी राजेश व्यास ने बताया कि उसके खिलाफ कल खजराना थाने में एक और केस दर्ज किया गया है। वह फरियादी महिला को देवास में धमकी दे रहा था। महिला की रिपोर्ट पर धमकी देने की धाराओं में उसके खिलाफ रात में केस दर्ज किया गया। मामला देवास का होने से केस जीरो पर दर्ज कर देवास पुलिस को भेजा जा रहा है। इसके अलावा दोनों मामलों में पांच-पांच हजार का इनाम घोषित होने के बाद पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच की टीम भी उसकी तलाश में लगाई गई है। जल्द ही पुलिस उसको गिरफ्तार कर लेगी।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved