
इंदौर। पैदल जा रहे एक युवक को उपनगरीय बस वाले ने टक्कर मार दी। उसे राहगीरों ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां मौत हो गई। कुछ दूरी पर ही उसे उसका दोस्त बाइक से छोडक़र गया था।
कनाडिय़ा पुलिस ने बताया कि विकास पिता रमेश तिलौदिया पीपल्याहाना चौराहे पर दुकान पर काम करता था। उसे उसका दोस्त गाड़ी से छोडक़र गया था। इसके बाद वह जैसे ही रजवाड़ी होटल के पास पहुंचा तो इंदौर-देवास के बीच चलने वाली उपनगरीय बस ने टर्न लेने के दौरान उसे टक्कर मार दी। इसके बाद बस का चालक गाड़ी वहीं छोडक़र भाग गया। बस में सवारियां भी बैठी थीं। उधर, लोगों ने विकास को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई। पुलिस ने बस जब्त कर ली। विकास के परिवार में तीन बेटी और एक बेटा है।
हादसे में महिला की भी मौत
इंदौर। जूनी इंदौर इलाके में पिछले दिनों सडक़ दुर्घटना में घायल एक महिला ने कल रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस रावजी बाजार ने बताया कि 40 साल की मेहरूनबी पति शकूर निवासी रावजी बाजार को अज्ञात वाहन टक्कर मारकर घायल कर गया था, जिसका उपचार एमवाय अस्पताल में चल रहा था। पुलिस ने मर्ग कायम किया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved