
उज्जैन। शहरवासियों के लिए शिप्रा विहार क्षेत्र में डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से एक आधुनिक पार्क का निर्माण कराया जाएगा। यह शहर में यूडीए का दूसरा बड़ा पब्लिक पार्क होगा। पार्क को बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों सभी की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि उज्जैन विकास प्राधिकरण उज्जैन में लगातार पब्लिक पार्क और आधुनिक नागरिक सुविधाएं विकसित कर रहा है। मास्टर प्लान के तहत करीब 5 प्रतिशत जमीन केवल पार्कों और हरे-भरे सार्वजनिक स्थलों (जैसे ओपन जिम, बच्चों के लिए झूले और वॉकिंग पाथवे) के लिए आरक्षित की गई है। इसी की ध्यान में रखते हुए शिप्रा विहार व्यवसायिक परिसर क्षेत्र में यूडीए द्वारा शहर का दूसरा बड़ा पब्लिक पार्क तैयार किया जाएगा। यूडीए इस पर करीब डेढ़ करोड़ रुपए खर्च करेगा। इस पार्क से न केवल लोगों को स्वच्छ और हरा-भरा वातावरण मिलेगा, बल्कि बच्चों को प्राकृतिक वातावरण से जुडऩे का अवसर मिलेगा। पार्क का निर्माण कार्य शीघ्र ही शुरू होगा और इसके पूर्ण होने पर यह उज्जैन की पहचान बनेगा।
बच्चों के लिए झूले और फव्वारे लगेंगे
शहर का यह पार्क हरियाली से भरपूर होगा। विभिन्न प्रजातियों के फूल, मुलायम घास और गार्डेनिंग के बीच बैठने, टहलने और व्यायाम करने के लिए सभी संसाधन मौजूद रहेंगे। बच्चों और बड़े-बुजुर्गों के फिटनेस ख्याल से इस पार्क का निर्माण होगा। बच्चों के लिए झूले, गिजर, फव्वारे, बुजुर्गों के लिए बैठने के कुर्सियाँ, टहलने के वॉल्किंग पैड बनेगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved