img-fluid

बंगाल में एक और छात्रा के साथ दरिंदगी, इंजीनियरिंग कर रही युवती से दुष्कर्म

October 15, 2025

कोलकाता। पश्चिम बंगाल (West Bengal) में एक और युवती (Young Woman) के साथ दरिंदगी की घटना हुई है। कोलकाता (Kolkata) के एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज (Engineering College) की द्वितीय वर्ष की छात्रा के साथ उसके सहपाठी ने कथित तौर पर दुष्कर्म (Rape) किया। पीड़िता की शिकायत के बाद आरोपी को शहर के दक्षिणी हिस्से के आनंदपुर इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पश्चिम बंगाल में पढ़ाई करने आई छात्रा ने आनंदपुर पुलिस स्टेशन में अपने सहपाठी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। छात्रा ने आरोप लगाया है कि उसके पेय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया गया। जिसके बाद वह बेहोश हो गई और बाद में आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।


पुलिस ने इंजीनियरिंग छात्रा के गृह राज्य का अभी खुलासा नहीं किया है। यह घटना पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में एक मेडिकल कॉलेज की छात्रा के साथ हुई कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना के कुछ दिनों बाद ही हुई है। दुर्गापुर घटना को लेकर पहले ही ममता सरकार विपक्षियों के निशाने पर है। अब नई घटना से उसकी परेशानी और बढ़ सकती है। पुलिस ने बताया कि आरोपी कुछ दिनों तक छिपा रहा और जैसे ही आनंदपुर स्थित अपने घर लौटा, वैसे ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां अदालत ने उसे 22 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

Share:

  • महाविकास अघाड़ी की मुख्य चुनाव अधिकारी संग बैठक, निकाय चुनाव से पहले उठाए ये मुद्दे

    Wed Oct 15 , 2025
    मुंबई। महाराष्ट्र (Maharashtra) में आगामी निकाय चुनावों (Municipal Elections) से पहले सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल (All-Party Delegation) ने राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी संग मुंबई में बैठक की। मनसे प्रमुख राज ठाकरे और शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे सहित महाविकास अघाड़ी (Maha Vikas Aghadi) के नेता मुख्य चुनाव अधिकारी से मिलने महाराष्ट्र चुनाव आयोग पहुंचे। जहां चुनावों से […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved