मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अनु कपूर (Anu Kapoor) ने हाल ही में एक इंटरव्यू में देश के लिए अपने प्यार को लेकर बात की। उन्होंने खुद को देश के लिए वफादार बताया। उन्होंने कहा कि किसी और देश का पासपोर्ट लेने से पहले वो मरना पसंद करेंगे। देश के लिए प्यार और देशभक्ति को लेकर बात करते हुए अनु कपूर को बेहद भावुक देखा गया। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी का जन्म अमेरिका में हुआ था, लेकिन उन्होंने (अनु कपूर) कभी अमेरिकन नागरिकता के लिए अप्लाई नहीं किया।
देश के लोगों के बारे में क्या बोले अनु कपूर
देश और यहां के लोगों के बारे में बात करते हुए अनु कपूर ने कहा, “मैं अपनी मातृभूमि को बहुत अच्छे से जानता हूं। मैंने पूरे भारत की यात्रा की है, यहां के लोगों से मिला हूं। मैनें उनकी भाषा, मनोविज्ञान और संस्कृति के बारे में जाना है। भारत की नब्ज को समझने के लिए आपको किसी समाचार चैनल की जरूरत नहीं है। मैंने 56 घाटों का पानी पिया है।”
सफलता के बारे में बात करते हुए अनु कपूर ने कहा कि उनके लिए सफलता सिर्फ वो नहीं है जो उन्होंने किरदार निभाए हैं। उनके लिए सफलता वो रिश्ते भी हैं जो उन्होंने अपनी इस यात्रा में बनाए।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved