img-fluid

ब्राह्मण टिप्पणी विवाद में फंसे अनुराग कश्यप: गुजरात कोर्ट का बड़ा आदेश, आपराधिक केस दर्ज करने के निर्देश से बढ़ी मुश्किलें

May 17, 2026

 

 

नई दिल्ली(New Delhi)। फिल्म निर्माता और अभिनेता अनुराग कश्यप(Filmmaker and actor Anurag Kashyap) एक बार फिर कानूनी मुश्किलों(legal trouble) में फंस गए हैं। गुजरात के सूरत की एक अदालत(court in Surat, Gujarat,) ने उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज(criminal case against him) करने का आदेश दिया है। यह मामला सोशल मीडिया (social media)पर ब्राह्मण समुदाय (Brahmin community)को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़ा हुआ है, जिस पर शिकायतकर्ता ने गंभीर आपत्ति जताई थी।

सूरत की JMFC (जुडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास) अदालत ने स्थानीय वकील और विश्व हिंदू परिषद के नेता कमलेश रावल द्वारा दायर निजी शिकायत पर आंशिक रूप से सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया। अदालत ने माना कि शुरुआती स्तर पर यह पर्याप्त आधार दिखाई देता है कि कश्यप की पोस्ट से किसी विशेष समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं और समाज में तनाव फैलने की स्थिति बन सकती है।

कोर्ट ने आदेश में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई धाराओं के तहत केस दर्ज करने को कहा है, जिनमें धारा 196 (विभिन्न समूहों के बीच वैमनस्य फैलाना), धारा 352 (जानबूझकर अपमान कर शांति भंग करना) और धारा 353(2) (भ्रामक या गलत जानकारी फैलाना) शामिल हैं।

यह पूरा विवाद फिल्म ‘फुले’ के ट्रेलर रिलीज से जुड़े एक सोशल मीडिया पोस्ट के बाद शुरू हुआ था। आरोप है कि 16 अप्रैल को ‘ऑल इंडिया ब्राह्मण समाज’ ने ट्रेलर पर आपत्ति जताई थी, जिसके जवाब में अनुराग कश्यप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक टिप्पणी की थी, जिसे समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक माना गया।


  • शिकायतकर्ता कमलेश रावल का दावा है कि कश्यप ने एक बार नहीं, बल्कि दो बार ऐसी टिप्पणियां कीं, जिससे ब्राह्मण समुदाय की भावनाएं आहत हुईं और सामाजिक सौहार्द बिगड़ने का खतरा पैदा हुआ। उन्होंने यह भी कहा कि फिल्मी हस्तियों की बातों का समाज पर बड़ा असर पड़ता है, इसलिए इस मामले को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।

    शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि इससे पहले 2020 में भी कश्यप के खिलाफ इसी तरह की आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें उन्हें कई बार समन भेजे गए थे, लेकिन वे अदालत में पेश नहीं हुए थे। इसके चलते उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किए जाने की भी बात सामने आई है। इस आदेश के बाद अब मामले की कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ेगी और अनुराग कश्यप को अदालत में अपना पक्ष रखना होगा।

    Share:

  • यश की ‘टॉक्सिक’ के पोस्टपोन होने पर पहली बार खुलकर बोलीं तारा, कहा- ये इंतजार जरूरी है

    Sun May 17 , 2026
    नई दिल्ली ।साउथ सुपरस्टार यश(South superstar Yash) की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक: अ फेयरीटेल फॉर ग्रोनअप्स’ लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह (Excitement) है और फैंस इसकी रिलीज (Release) का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि लगातार बदलती रिलीज डेट्स ने फैंस की उत्सुकता के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved