img-fluid

निर्माता-निर्देशक नहीं, वैज्ञानिक बनना चाहते थे Anurag Kashyap

September 10, 2022

बॉलीवुड के जाने -माने फिल्म निर्माता – निर्देशक व स्क्रीनराइटर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap)  का जन्म 10 सितंबर, 1973 को गोरखपुर ,उत्तरप्रदेश में हुआ था।उनके पिता का नाम प्रकाश सिंह है। अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap)  ने अपनी शुरुआती पढ़ाई ग्रीन स्कूल देहरादून और सिंधिया स्कूल, ग्वालियर से पूरी की।

अनुराग वैज्ञानिक (Anurag Scientist)  बनना चाहते थे और यही सपना लिए वह आगे की पढ़ाई के लिए दिल्ली आ गए और हंसराज कॉलेज में दाखिला लिया। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। यहां उनका रुझान थियेटर की तरफ हुआ और उन्होंने निर्णय किया कि वह फिल्म जगत में अपनी पहचान बनाएंगे। साल 1993 में अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद अनुराग एक नुक्क्ड़ थियेटर समूह “जन नाट्य मंच” में शामिल हो गए।

करियर के शुरुआती दिनों में अनुराग ने काफी उतार -चढ़ाव देखे। उन्हें कई दिनों तक सड़कों पर भटकना पड़ा। काफी संघर्षों के बाद उन्हें पृथ्वी थियेटर में काम मिला,जो उनकी पहली नौकरी थी,लेकिन निर्देशक की मृत्यु के कारण उनका पहला नाटक अधूरा रह गया था। साल 1997 में अनुराग को धारावाहिक कभी -कभी के लिए पटकथा लिखने का मौका मिला। अनुराग कश्यप की जिंदगी में महत्वपूर्ण मोड़ तब आया जब मनोज वाजपेयी ने उन्हें राम गोपाल वर्मा के लिए एक फिल्म लिखने की पेशकश की, जिसका शीर्षक सत्या था। साल 1998 में रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। इसके बाद अनुराग कश्यप ने कई फिल्मों की पटकथा लिखी,जिसमें शूल, जंग, नायक आदि शामिल हैं। साल 2003 में अनुराग ने फिल्म निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखा और फिल्म ‘पांच’ का निर्देशन किया।लेकिन दुर्भाग्य से फिल्म विवादों में फंसने के कारण रिलीज नहीं हो पाई। इसके बाद अनुराग ने साल 2007 में आई फिल्म ब्लैक फ्राइडे निर्देशित की। अनुराग की यह फिल्म भी विवादों में रही। इस फिल्म के बाद भी अनुराग की ज्यादातर फिल्में विवादित ही रहीं।



एक निर्देशक के तौर पर अनुराग ने कई फिल्मों का निर्देशन किया जिसमें नो स्मोकिंग, देवडी, गुलाल, मुंबई कटिंग, गैंग्स ऑफ वासेपुर, बॉम्बे टॉकीज आदि शामिल हैं। अनुराग ने फिल्मों के निर्देशन के साथ -साथ कई फिल्मों का निर्माण भी किया है। उन्होंने साल 2009 में, उन्होंने अपनी फिल्म प्रोडक्शन कंपनी “अनुराग कश्यप फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड (एकेएफपीएल)” की स्थापना की थी। उनके द्वारा निर्मित फिल्मों में उड़ान, तृष्णा, शैतान, गैंग्स ऑफ वासेपुर, शाहिद, लूटेरा, क्वीन, मसान, सांड की आंख आदि प्रमुख हैं। इसके अलावा अनुराग ने ब्लैक फ्राइडे, नो स्मोकिंग, लक बाई चांस आदि फिल्मों में छोटी भूमिकाओं में अभिनय करते भी नजर आये। अनुराग कश्यप फिल्म जगत में सक्रिय हैं।

वर्कफ़्रंट की बात करें तो बतौर निर्माता-निर्देशक जल्द ही अनुराग फैंस के लिए फिल्म ‘टू सिस्टर्स एंड अ हस्बैंड ‘ लेकर आने वाले हैं।

अनुराग कश्यप की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने साल 2003 में फिल्म एडिटर आरती बजाज से शादी की थी। लेकिन छह साल बाद यानी 2009 में दोनों का तलाक हो गया था। इस कपल की एक बेटी भी है जिसक नाम आलिया कश्यप है। साल 2011 में अनुराग ने अभिनेत्री कल्कि कोचलिन से दूसरी शादी की। दोनों की मुलाकात फिल्म देवडी के सेट पर हुई थी। जो समय के साथ प्यार और शादी में बदल गई। उनका यह रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चला और दोनों ने 2015 में तलाक ले लिया।

Share:

  • वेटर का काम करने वाले खिलाड़ी कुमार की यूं हुई बॉलीवुड में एंट्री

    Sat Sep 10 , 2022
    बॉलीवुड में खिलाड़ी कुमार के नाम से मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) का जन्म 9 सितंबर, 1967 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। अक्षय (Akshay Kumar) का असली नाम राजीव हरिओम भाटिया है। लेकिन बॉलीवुड में आने से पहले उन्होंने अपना नाम बदलकर अक्षय कर लिया।उनकी प्रारंभिक पढ़ाई मुंबई में ही हुई। बचपन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved