
डेस्क। बॉलीवुड की अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और उनके पति विराट कोहली इन दिनों लंदन में आराम से रह रहे हैं। वह यहां चमक-दमक और ग्लैमर से दूर हैं। दोनों साल 2024 में भारत से लंदन गए थे लेकिन वह काम के सिलसिले में भारत आते रहते हैं। अनुष्का और विराट लंदन क्यों गए थे, अब इसकी असल वजह सामने आई है।
हाल ही में अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के पति डॉ. श्रीराम नेने ने इस बात का खुलासा किया है। नेने एक यूट्यूब चैनल चलाते हैं। इसके पोडकास्ट में रणवीर अल्लाहबादिया पहुंचे। दोनों ने विराट कोहली की कामयाबी पर बात की। इसके बाद नेने ने विराट-अनुष्का के लंदन जाने के बारे में बताया।
बातचीत के दौरान नेने ने बताया कि एक बार उन्होंने अनुष्का शर्मा से बातचीत की थी। ‘ये बहुत मजेदार थी। वह लोग (विराट-अनुष्का) लंदन जाने वाले थे क्योंकि वह यहां मजे नहीं कर पा रहे थे। इस बात के लिए हम उनकी तारीफ करते हैं। वह लोग जो भी करते हैं उससे लोगों का ध्यान उनकी तरफ जाता है। जबकि हम लोग अकेले अलग-थलक पड़ जाते हैं।’
डॉ. नेने ने शोहरत के साथ अपने रिश्तों के बारे में बात की और बताया कि ‘अनुष्का और विराट भी लंदन चले गए क्योंकि वे अपने बच्चों को सभी चमक-दमक से दूर पालना चाहते थे। मैं सबके साथ घुल-मिल जाता हूं; मैं बिंदास हूं लेकिन वहां, मुश्किल हो जाती है। हमेशा एक सेल्फी मोमेंट होता है। यह बुरा नहीं है लेकिन एक समय ऐसा आता है जब इससे परेशानी होने लगती है। लेकिन (अनुष्का और विराट) अच्छे लोग हैं। वे अपने बच्चों को सामान्य रूप से पालना चाहते हैं।’

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved