img-fluid

अनुष्का शर्मा ने ठुकराया इन फिल्मों के ऑफर, फिर भी दो हो गई थीं सुपरहिट

March 09, 2025

मुंबई। अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) काफी समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वह कई फिल्मों के ऑफर्स ठुकरा चुकी हैं जो बाद में हिट भी हुईं और बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर करोड़ों कमाई भी की।

अनुष्का शर्मा
आलिया भट्ट ने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया है। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में भी दी हैं। हालांकि कुछ ऐसी फिल्में भी हैं जिनको आलिया ने रिजेक्ट किया। उनमें से कुछ फिल्में तो सुपरहिट रहीं तो कुछ फ्लॉप।

अनुष्का की रिजेक्टेड फिल्में
इस लिस्ट में 2 ब्लॉकबस्टर फिल्म थीं जैसे 3 इडियट्स और 2 स्टेट्स। अनुष्का की जगह इन फिल्मों को बाकी 2 बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस ने निभाया है। चलिए बताते हैं किन फिल्मों को अनुष्का कर चुकी हैं रिजेक्ट।



  • 3 इडियट्स
    आमिर खान, शरमन जोशी, आर माधवन और करीना कपूर खान की फिल्म 3 इडियट्स को राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट किया था। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक अनुष्का ने इस फिल्म के लिए ऑडिशन दिया था, लेकिन राजकुमार ने करीना कपूर को चुना। यह फिल्म सुपरहिट थी। इस फिल्म ने भारत में 274 करोड़ की कमाई की थी।

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by Anuska kohli (@anuska_sharma_kholi)


    2 स्टेट्स
    आलिया भट्ट और अर्जुन की सुपरहिट फिल्म थी 2 स्टेट्स। इस फिल्म के लिए भी रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुष्का को अप्रोच किया गया था, लेकिन उन्होंने ऑफर एक्सेप्ट नहीं किया। इसके बाद आलिया इस फिल्म का हिस्सा बनीं। इस फिल्म ने भारत में 142.23 करोड़ की कमाई की थी।

    फिल्म की एंड का को लेकर भी कहा जाता है कि इस फिल्म के लिए अनुष्का को पहले अप्रोच किया था, लेकिन उन्होंने इस रोल को करने से मना कर दिया था। इसके बाद करीना को ऑफर दिया गया। फिल्म सेमी हिट थी। इस फिल्म ने 70 करोड़ तक की कमाई की थी भारत में।

    तमाशा
    तमाशा में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण लीड रोल में थे। दीपिका से पहले इस फिल्म के लिए अनुष्का को अप्रोच किया गया था। लेकिन एक्ट्रेस इससे सैटिसफाई नहीं थीं और उन्होंने ऑफर रिजेक्ट कर दिया। इस फिल्म ने भारत में 67.30 करोड़ की कमाई की थी।

    बार-बार देखो
    फिल्म बार-बार देखो में फरहान अख्तर जो कि फिल्म के प्रोड्यूसर थे, उन्होंने सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ अनुष्का को लेना चाहात था। लेकिन एक्ट्रेस ने इस ऑफर को ठुकरा दिया। इसके बाद इस रोल को कटरीना कैफ को दिया गया। इस फिल्म को मिक्स रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म ने भारत में 42 करोड़ तक की कमाई की थी।

    आगाडू
    रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुष्का को महेश बाबू की फिल्म आगाडू के लिए भी अप्रोच किया गया था, लेकिन बिजी शेड्यूल की वजह से उन्होंने मना कर दिया था। उनकी जगह फिर तमन्ना भाटिया लीड रोल में आई थीं। यह फिल्म हिट थी।

    Share:

  • MP: बुरहानपुर जिले में सिक्कों की खोज, टॉर्च लेकर रात में खेतों की खुदाई कर रहे लोग

    Sun Mar 9 , 2025
    बुरहानपुर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के बुरहानपुर जिले (Burhanpur district) के ऐतिहासिक किले असीरगढ़ (Historical Fort Asirgarh) के पास लोग सिक्कों की खोज (Search for coins.) कर रहे हैं। मुगलकालीन सिक्कों की खोज में कई लोगों ने खेतों में गहरे गड्ढे खोद दिए हैं। दरअसल पूरा मामला तब शुरू हुआ जब बहुचर्चित फिल्म छावा में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved