सावन में 1 करोड़ लोगों ने किए महाकाल के दर्शन
उज्जैन। उज्जैन (Ujjain) में भगवान महाकाल (Lord Mahakal) के भक्तों ने नया रिकार्ड (Record) बनाया है। सावन मास में एक माह के भीतर लगभग 1 करोड़ श्रद्धालुओं ने महाकाल के दर्शन किए।
यहां स्मार्ट सिटी (Smart City) द्वारा लगाई गई हेड काउंटिंग डिवाइस से जारी किए गए आंकड़ों में 4 जुलाई से लेकर अब तक 1 करोड़ श्रद्धालु आ चुके हैं, जो महाकाल के दर्शन के साथ महाकाल कॉरिडोर (Mahakal Corridor ) भी पहुंचे। इस बार अधिकमास के कारण महाकाल की 10 शाही सवारी निकलेंगी, जिसके चलते श्रद्धालुओं का आंकड़ा 2 करोड़ से भी अधिक हो सकता है।