हर्षोल्लास से मना 75वाँ गणतंत्र दिवस

नागदा। शहर में 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर विद्यालयों, शासकीय संस्थाओं, सामाजिक संस्थाओं, उद्योगों आदि में देशप्रेम से ओतप्रोत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। नगर पालिका कार्यालय प्रांगण में नगर पालिका अध्यक्ष संतोष गेहलोत ने पूर्व विधायक लालसिंह राणावत एवं लोकतंत्र सैनानी गंगाराम गुर्जर के मुख्य आतिथ्य में फहराया तिरंगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव के संदेश का वाचन सांसद प्रतिनिधि ओपी गहलोत के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक लालसिंह राणावत, मंडल अध्यक्ष सी.एम. अतुल, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश धाकड़, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष सज्जन सिंह शेखावत, राम सिंह शेखावत, लोकतंत्र सेनानी गंगाराम गुर्जर आदि ने उपस्थित जनों को संबोधित किया। नगर पालिका नागदा के द्वारा नगर के विद्यालयों के छात्र छात्राओं का विशाल सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थानीय नरेंद्र मोदी खेल प्रशाल में आयोजित किया गया जिसमें नगर के कुल 16 विद्यालयों के द्वारा भाग लिया गया जिनमें शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय नागदा, फातिमा कान्वेंट स्कूल नागदा, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नागदा, राजेंद्र उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नागदा, सदगुण विद्यालय नागदा, सरस्वती शिशु मंदिर श्रीराम कॉलोनी नागदा, शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नागदा, भारतीय विद्यापीठ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नागदा, श्रीमोहन श्रीविद्यापीठ नागदा, विजन पब्लिक स्कूल प्रकाश नगर नागदा मदर मेरी विद्यालय नागदा, स्नेह संस्था स्कूल नागदा, गुरुकुल विद्यालय प्रकाश नगर नागदा, शहीद भगत सिंह स्कूल नागदा, आदर्श विद्यालय नागदा, श्री सत्य साईं विद्यालय नागदा आदि शामिल थे। कार्यक्रम नगर पालिका अध्यक्ष संतोष गहलोत की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक डॉ. तेजबहादुर सिंह चौहान उपस्थित थे। विशेष अतिथि के रूप में कर्मकार मण्डल के पूर्व अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त सुल्तान सिंह शेखावत उपस्थित थे। एगोशदीप परिवार द्वारा हर्ष और उल्लास के साथ 75वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुश्री प्रियंका जैन तहसीलदार, डॉ. प्रियंका अग्रवाल फिजियोथेरेपिस्ट, एगोशदीप शिक्षण एवं शोध परिषद के अध्यक्ष रामावतार शर्मा, मुकेश शर्मा, महेंद्र सिंह शेखावत एक्स आर्मी मेन, राजेंद्र शर्मा, जगदीश बंसल ने सलामी परेड के साथ ध्वजारोहण किया। विद्यालय की शिक्षिका पुतुल मिश्रा, सुमन मिश्रा और महक जोशी के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने रामचरित्रमानस पर आधारित मनमोहक नाट्य प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के हेड बॉय हर्षित यादव, हेड गर्ल प्रिया जायसवाल और शिक्षिका तरुणा वैष्णव द्वारा किया गया। कार्यक्रम में शैक्षणिक, सांस्कृतिक और खेल-कूद गतिविधिओं के आधार पर पुरस्कार भी वितरित किए गए। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जामा मस्जिद कमेटी के बच्चों के द्वारा रैली निकाली गई जो नगर के प्रमुख मार्गों से घूमकर वापस जामा मस्जिद पहुंची, जहाँ इमामों की मौजूदगी में झंडावंदन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में नागदा थाना प्रभारी अनिल बुधोलिया उपस्थित रहे।

Leave a Comment