इंदौर में कृषि मंत्री कमल पटेल ने दिग्विजय सिंह और कमलनाथ को कहा बुढ़ऊ

इंदौर। एमपी के कृषि मंत्री कमल पटेल (MP Agriculture Minister Kamal Patel) 24 मई को इंदौर दौरे पर थे। यहां उन्होंने पूर्व सीएम कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को बुढ़ऊ कहकर संबोधित किया। इसके पहले बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय (BJP National General Secretary Kailash Vijayvargiya) ने दोनों को इसी शब्द से संबोधित किया था। कमल पटेल ने कृषि मेले के आयोजन के दौरान कहा कि अब बुढ़ापे में इन लोगों ने मानसिक संतुलन खो दिया है। इनकी बात का कोई असर नहीं और ये जितना बोलेंगे, जितना घूमेंगे उतना कांग्रेस को नुकसान होगा।

दिग्गी-कमलनाथ दोनों सठिया गए हैं- पटेल

कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि इन लोगों ने पिछली बार झूठ बोल-बोलकर जनता को ठग लिया था। ये ठगनाथ के चक्कर में जनता इस बार आने वाली नहीं है। अब जनता इनसे कहेगी चलो-चलो, बहुत बेवकूफ बन गए, अब नहीं बनने वाले। जब मीडिया ने उनसे 2 हजार का नोट बंद करने पर सवाल किया तो पटेल ने कहा कि दिग्विजय सिंह क्या कहते हैं, क्या नहीं, ये खुद उन्हें समझ नहीं आता। वो तो सठिया गए हैं। बुढ़ापा आ गया है। कमलनाथ भी सठिया गए हैं। कमलनाथ जी राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि को कह रहे हैं कि शुभ दिन है। जिस दिन उनकी हत्या हुई।

 

Leave a Comment