नाथ के झटके के साथ मनीष का भी फटका

  • तार-तार हुई कांग्रेस को एक और झटका… मनीष तिवारी भी जाएंगे भाजपा में

इंदौर। लोकसभा चुनाव से पहले तार-तार हो रही कांग्रेस को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने की पटकथा लिखी जा चुकी है। संभवत: वे आज शाम को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में बेटे नकुलनाथ के साथ भाजपा में शामिल हो जाएंगे। उधर नाथ के झटकों से कांग्रेस उभर भी नहीं पाएगी कि कांग्रेस के एक और कद्दावर नेता मनीष तिवारी के भाजपा में जाने की अटकलें शुरू हो गई हैं। मनीष तिवारी भी उपेक्षा से काफी नाराज हैं। बताया जा रहा है कि वे भाजपा के सम्पर्क में हैं और शीघ्र ही भाजपा में शामिल होंगे। भाजपा उन्हें पंजाब के लुधियाना से अपना उम्मीदवार बना सकती है। गौरतलब है कि पंजाब में आप और कांग्रेस के बढ़ते प्रभाव के कारण भाजपा की स्थिति डांवाडोल है और यहां भाजपा का जनाधार बढ़ाने के लिए मनीष तिवारी भाजपा के लिए एक बड़ा चेहरा सिद्ध हो सकते हैं।

नाथ के जाते ही मप्र में कांग्रेस के चारों पॉवर सेंटर खत्म
नाथ के भाजपा में शामिल होते ही कांग्रेस के चारों पॉवर सेंटर खत्म हो जाएंगे। दिवंगत अर्जुन सिंह की विरासत लगभग खत्म हो चुकी है। हिन्दुत्व बयानबाजी को लेकर दिग्विजयसिंह भी कमजोर हो गए हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया पहले ही भाजपा में शामिल हो चुके हैं। अब कमलनाथ के भाजपा में जाते ही कांग्रेस के चारों पॉवर सेंटर खत्म हो जाएंगे।

Leave a Comment