America: पेरी के हाई स्कूल में हुई गोलीबारी, कई लोग घायल

– हमलावर ने खुद को मारी गोली, आयोवा के पेरी में हुई घटना

पेरी (Perry)। अमेरिका (America) के आयोवा (Iowa.) के पेरी स्थित एक हाई स्कूल (high school in Perry) में गोलीबारी की घटना (shooting incident ) में कई लोग घायल (Several people injured) हुए हैं। आयोवा पुलिस ने बताया कि गोलीबारी गुरुवार को शहर के हाई स्कूल में हुई है जिसमें कई लोग घायल हैं। अधिकारियों के मुताबिक पेरी हाई स्कूल में शूटर की सूचना मिलने के बाद भारी संख्या में सुरक्षा बलों ने स्कूल इमारत को चारोतरफ से घेर लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी में संदिग्ध की मौत खुद को मारी गई बंदूक की गोली से हुई है।

एक अधिकारी ने बताया कि हाई स्कूल में गोलीबारी की सूचना सुबह 7:37 बजे मिली जिसके सात मिनट के बाद पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आगे बताया कि गोलीबारी की घटना में कई लोग घायल हो गए हैं। हालांकि गोलीबारी करने वाले कितने लोग थे, इसकी पुख्ता जानकारी नहीं मिली है। हालांकि डेस मोइनेस अस्पताल का संचालन करने वाली यूनिटीपॉइंट हेल्थ के एक प्रवक्ता ने दो बंदूकधारियों के वहां पहुंचने की पुष्टि की।

मालूम हो कि हाई स्कूल 1,785-विद्यार्थी पेरी सामुदायिक स्कूल जिले का हिस्सा है। छुट्टी के बाद गुरुवार को पहली बार स्कूल खुला था।

Leave a Comment