आचार संहिता लगने से ढाई घंटे पहले तीन सूचना आयुक्तों की नियुक्ति!

नेता प्रतिपक्ष ने विरोध दर्ज कराया

भोपाल। मप्र विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से मात्र ढाई घंटे पहले तीन सूचना आयुक्तों की नियुक्ति की कवायद की जा रही है। इसके लिए सुबह 9.30 बजे मुख्यमंत्री निवास पर बैठक आयोजित की गई। नेता प्रतिपक्ष ने इसका विरोध किया है।

मप्र में सूचना आयुक्तों की नियुक्ति के लिए राज्य सरकार अचानक नींद से जागी है। 2021 में सूचना आयुक्तों की नियुक्ति के लिए जो आवेदन मांगे गए थे उन्हीं में से तीन की नियुक्ति की जा रही है। रविवार रात 9.30 बजे सामान्य प्रशासन विभाग की उपसचिव ने नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंदसिंह के निज सचिव एसपी बुंदेला को फोन पर सूचना दी कि सुबह 9.30 बजे सीएम हाउस में बैठक रखी गई है। नेता प्रतिपक्ष भोपाल से बाहर हैं, इसलिए वे बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगे। उन्होंने इस नियुक्ति प्रक्रिया को असंवैधानिक बताते हुए इसे रोकने को कहा है। उन्होंने एक वीडियो जारी कर इन नियुक्ति के खिलाफ हाईकोर्ट जाने की चेतावनी दी है। आरटीआई कार्यकर्ता अजय दुबे का कहना है कि यह बैठक संघ के दबाव में हो रही है। संघ ने एक पत्रकार शर्मा का नाम दिया है। इसके अलावा छिंदवाड़ा के पूर्व कलेक्टर चौधरी को भी सूचना आयुक्त बनाया जा सकता है। एक अन्य नाम भी हो सकता है।

Leave a Comment