Malaika से ब्रेकअप की खबरों के बीच Arjun Kapoor ने तोड़ी चुप्‍पी

mमुंबई (Mumbai)। बॉलीवुड में एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और एक्टर अर्जुन कपूर (Malaika Arora and actor Arjun Kapoor) सभी के पसंदीदा कपल के तौर पर देखे जाते थे। हालांकि, अब कहा जा रहा है कि दोनों के रिश्ते में दरार आ गई है। ऐसी अफवाह है कि दोनों ने अपना रिश्ता खत्म कर लिया है। इसी बीच, अर्जुन कपूर ने मलाइका (Malaika Arora and actor Arjun Kapoor) की एक पोस्ट पर कमेंट कर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)


मलाइका ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने पालतू कुत्ते के साथ एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने वीडियो को कैप्शन दिया, “हैप्पी वर्ल्ड पेट डे। हम इस दिन को आज, कल और हमेशा मनाते हैं। मेरा सुपरस्टार कैस्पर”। उनके इस वीडियो पर अर्जुन कपूर ने दो कमेंट किए हैं। “यह आपके जीवन का असली सितारा है। सुंदर लड़का”। उन्होंने हार्ट और फायर इमोजी का भी इस्तेमाल किया, तो अभी तक यह साफ नहीं है कि क्या वाकई मलाइका और अर्जुन का ब्रेकअप हो गया है, या ये सारी अफवाहें फर्जी हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)



कई लोगों ने मलाइका की पोस्ट पर कमेंट कर दोनों को ट्रोल किया है। एक यूजर ने कहा, “दोनों के बीच प्यार खत्म हो गया है।” एक अन्य यूजर ने कमेंट किया है कि “आखिर इन दोनों के बीच चल क्या रहा है।” मलाइका और अर्जुन ने अभी तक चल रही चर्चाओं पर टिप्पणी नहीं की है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक मलाइका ने अर्जुन की फैमिली को अनफॉलो कर दिया है। उन्होंने अर्जुन की बहनें खुशी, जान्हवी, अशुंला और बोनी कपूर को भी सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है।

Leave a Comment