King Charles के राज्याभिषेक पर उत्साहित नहीं ऑस्ट्रेलिया! कार्यक्रम में खर्च करने के बजाय बचाएगा पैसे

नई दिल्ली। किंग चार्ल्स तृतीय का आज राज्याभिषेक होने वाला है। उन्हें कुछ देर में ही एक धार्मिक और रीति-रिवाजों से भरी प्रक्रिया के तहत सम्राट घोषित किए जाएगा। जहां एक ओर समारोह को भव्य बनाने की तैयारी चल रही है। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने राज्याभिषेक के मौके पर सिडनी ओपेरा हाउस को नहीं सजाने का फरमान जारी किया है।

दरअसल, न्यू साउथ वेल्स की राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया ने राज्याभिषेक के दौरान सिडनी ओपेरा हाउस को नहीं सजाने का फैसला लिया है। साथ ही अतिरिक्त लाइट भी नहीं जलाएगा। प्रवक्ता ने बताया कि यह निर्णय रुपये बचाने के लिए लिया गया है।

राजशाही की भूमिका विवादास्पद
गौरतलब है, ऑस्ट्रेलिया में राजशाही की भूमिका विवादास्पद रही है। देश ने सन् 1999 में गणतंत्र बनने पर जनमत संग्रह कराया था, जिसका 55 फीसदी मतदाताओं ने विरोध किया था। हालांकि हाल के चुनावों में भी राजशाही के समर्थन में कमी देखी गई।

सजाए जाएंगे ये सार्वजनिक भवन
राज्याभिषेक को भव्य बनाने के लिए कैनबरा में संसद भवन सहित कई सार्वजनिक भवनों और स्मारकों को शाही बैंगनी रंग में रोशन किया जाएगा। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की मृत्यु के बाद सम्मान देने के लिए सितंबर में सिडनी ओपेरा हाउस को सजाया गया था। हालांकि अब राजा चार्ल्स के राज्याभिषेक के दौरान ऑस्ट्रेलिया ने इसे नहीं सजाने का निर्णय लिया है।

ऑस्ट्रेलियाई पीएम लंदन पहुंचे
प्रवक्ता के अनुसार, न्यू साउथ वेल्स सरकार का मानना है कि सार्वजनिक खर्च के प्रति सचेत रहते हुए सामुदायिक अपेक्षाओं को पूरा करने के संदर्भ में सही निर्णय लिया है। बता दें, ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज राज्याभिषेक के लिए लंदन पहुंचे।

प्रवक्ता ने कहा कि मैं एक ऑस्ट्रेलियाई को ऑस्ट्रेलिया के राज्य के प्रमुख के रूप में देखना चाहता हूं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप मौजूदा सरकार का सम्मान नहीं कर सकते। ऑस्ट्रेलिया के अलावा किंग चार्ल्स न्यूजीलैंड और यूनाइटेड किंगडम के अलावा12 अन्य राष्ट्रमंडल क्षेत्रों में राज्य के प्रमुख हैं।

Leave a Comment