भारत में BGMI ने फिर की वापसी, 10 महीने से लगा बैन हटा, कंपनी ने किया कंफर्म

नई दिल्ली (New Delhi)। यदि आप भी बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) के दीवाने हैं और बेसब्री से गेम की वापसी की वापसी का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। करीब 10 महीने के इंतजार के बाद आखिरकार BGMI की प्ले-स्टोर पर वापसी हो गई है। पिछले साल BGMI को भारत सरकार (Indian government) की ओर से बैन किया गया था। गेम को डेवलप करने वाली कंपनी Krafton ने अपने एक फेसबुक पोस्ट से इसकी पुष्टि की है। क्राफ्टोन ने कहा है कि 29 मई से BGMI को खेला जा सकेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि BGMI को भारत में तीन महीने के लिए इजाजत मिली है जो कि ट्रायल पीरियड है।

Krafton ने अपने एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि शनिवार यानी 27 मई से BGMI गूगल प्ले-स्टोर से डाउनलोड किया जा सकेगा, हालांकि गेम को 29 मई से ही प्ले किया जा सकेगा। BGMI को इस्तेमाल करने का मौका फिलहाल iOS यूजर्स को नहीं मिलने वाला है। गूगल प्ले-स्टोर पर BGMI को अब देखा जा सकता है।

इस महीने की शुरुआत में ही कहा था कि BGMI की वापसी अगले 90 दिनों के लिए हो सकती है। क्राफ्टोन ने गेम की वापसी पर क्राफ्टोन इंडिया के सीईओ शॉन ह्यूनिल सोहन ने अपने एक बयान में कहा था, ‘बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (बीजीएमआई) के संचालन को फिर से शुरू करने की अनुमति देने के लिए हम भारतीय अधिकारियों के बहुत आभारी हैं। हम पिछले कुछ महीनों में अपने भारतीय गेमिंग समुदाय को उनके समर्थन और धैर्य के लिए आभार व्यक्त करना चाहते हैं। हम यह घोषणा करने के लिए उत्साहित हैं कि बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया जल्द ही डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा और हम आपके मंच पर आपका स्वागत करने के लिए इंतजार नहीं कर सकते।”

PUBG मोबाइल बैन के बाद BGMI को खासतौर पर भारतीय गेमर्स के लिए लॉन्च किया गया था। गेम को लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने कहा है कि क्राफ्टोन को यह सुनिश्ति करना होगा कि भारत सरकार के नियमों का उल्लंघन ना हो। BGMI की वापसी के साथ गेम में कई सारे बदलाव भी नजर आएंगे। गेम के साथ समय सीमा होगी कि एक यूजर गेम को कितने घंटे तक गेम खेलेगा। गेम में ब्लड के रंग को भी ग्रीन या ब्लू कलर में बदला जाएगा।

कैसे डाउनलोड होगा गेम
गूगल प्ले-स्टोर पर सर्च करने पर शायद ही आपको यह गेम देखने को मिले। यदि आप BGMI को डाउनलोड करना चाहते हैं तो BGMI इंडिया की वेबसाइट पर जाएं। वहां आपको गूगल प्ले-स्टोर का लिंक मिलेगा जिसे पर क्लिक करते ही आप गूगल प्ले-स्टोर पर पहुंच जाएंगे और फिर गेम को डाउनलोड कर सकेंगे।

Leave a Comment