तीन साल पहले बन चुके संजीवनी क्लीनिक का कर दिया भूमि पूजन

  • उच्च शिक्षा मंत्री के खिलाफ फूटा कांग्रेस का आक्रोश-पुतला जलाया

उज्जैन। रविवार को उच्च शिक्षा मंत्री ऐसे संजीवनी क्लीनिक के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया जिसका जीर्णोद्धार कमलनाथ सरकार में तीन साल पहले ही किया गया। इसके विरोध में कांग्रेसियों ने आक्रोश जताते मंत्री का पुतला जलाया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र वशिष्ठ ने बताया कि बने बनाए व्यवस्थित संजीवनी क्लीनिक में तोडफ़ोड़ कर जनता की गाड़ी कमाई का 15 लाख से अधिक रुपया क्यों खर्च किया जा रहा है। मंत्री मोहन यादव के खिलाफ क्षेत्रीय रहवासियों और कांग्रेस नेताओं का गुस्सा फूट पड़ा। संजीवनी क्लीनिक के बाहर ही सद्बुद्धियज्ञ किया गया वहीं मंत्री मोहन यादव का रहवासियों, कांग्रेस नेताओं ने पुतला भी फूंक डाला।


उन्होंने कहा कि 3 साल पहले दमदमा में संजीवनी क्लीनिक का भूमिपूजन हो चुका था, नगर निगम की बिल्डिंग में 5 लाख का जीर्णोध्दार कार्य भी कराया था। पूरी तरह से व्यवस्थित इस भवन में नियमों और कानूनों को दरकिनार करते हुए केवल श्रेय लेने की होड़ में और जनता का पैसा बर्बाद कर भ्रष्टाचार करने की नियत से एक बार फिर भूमिपूजन मंत्रीजी कर गए। मौके पर मौजूद शहर कांग्रेस अध्यक्ष रवि भदौरिया ने कहा कि दमदमा में आकर तीन साल पहले जो चीज बन गई, जिसका उपयोग भी शुरू हो गया उसका भूमिपूजन करने के पीछे केवल भ्रष्टाचार की बू आ रही है। इस मौके पर पार्षद सपना सांखला, ब्लॉक अध्यक्ष हेमंत गोमे, ब्लॉक अध्यक्ष रमेश परिहार सहित क्षेत्रीय रहवासी एवं कांग्रेसजन मौजूद रहे।

कल से प्रारंभ होगी 10 दिनी 84 महादेव और नौरायण यात्रा
उज्जैन। हरियाणा गौड़ ब्राह्मण समाज द्वारा पवित्र पुरुषोत्तम मास के प्रारंभ में 84 महादेव, नौ नारायण और सप्तसागर की 10 दिवसीय यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। समाज के प्रदेश अध्यक्ष अशोक शर्मा ने बताया कि कल से 27 जुलाई तक की यात्रा में देश भर से 300 से अधिक यात्री शामिल होंगे।

Leave a Comment