• img-fluid

    चीन की स्कूल में बड़ा हादसा, छत ढहने से 10 लोगों की मौत; 5 की हालत गंभीर

  • July 24, 2023

    नई दिल्ली। चीन के पूर्वोत्तर शहर किकिहार में एक स्कूल जिम की छत के गिरन से 10 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे के वक्त मिडिल स्कूल मं 19 लोग मौजूद थे। स्थानीय खोज और बचाव केंद्र के मुताबिक इस दुर्घटना के वक्त घटनास्थल से बच निकलने में 4 लोग सफल हो गए जबकि अन्य 15 लोग अंदर ही फंस गए थे। मलबे में फंसे लोगों को निकाल लिया गया है लेकिन इसमें से 10 लोगों की मौत हो चुकी है और 5 लोगों का अस्पताल में अब भी इलाज जारी है।


    सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक स्कूल के पड़ोस में एक और मकान का कंस्ट्रक्शन हो रहा था। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि इमारत के निर्माण कार्य के दौरान स्कूल के जिम की छत पर फ्लाईट नाम की एक सामग्री रखी गई थी जो निर्माण कार्य में इस्तेमाल होना था। इसी कारण यह हादसा देखने को मिला है। जांच के मुताबिक छत्त पर रखे गए फ्लाईट नाम के सामान का वजन ज्यादा था। इस कारण स्कूल की छत पर ज्यादा भार बढ़ जाने के कारण छत ढह गई।

    पुलिस ने निर्माण कार्य संभाल रहे लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। राहत-बचाव कार्य अब भी जारी है।

    Share:

    इसरो का नया मिशन! इस दिन छह उपग्रहों के साथ PSLV-C56 को भेजा जाएगा स्पेस

    Mon Jul 24 , 2023
    नई दिल्ली। चंद्रयान-3 के सफल लान्च के बाद इसरो अब नया मिशन लॉन्च करने जा रहा है। इंडियन स्पेस रिसर्च सेंटर (ISRO) अब अपने अगले मिशन की तैयारी जुट गया है और वो जल्द ही अपने मिशन को अंजाम देने वाला है। भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी के मुताबिक, 30 जुलाई को 6 सह-यात्री सेटेलाइट के साथ […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved