मिशन 400 पार में जुटी भाजपा..उज्जैन सहित संभाग की सभी सीटें जीतने की रणनीति बनी

  • लोकसभा चुनाव के लिए 102 सोशल वारियर्स को मैदान में उतारा
  • सोशल मीडिया पर मंडल स्तर तक कांग्रेस की होगी तगड़ी घेराबंदी

उज्जैन। भाजपा ने मिशन 400 पार के लिए कांगे्रस की तगड़ी घेराबंदी शुरू कर दी है। प्रदेश में सभी 29 की 29 सीटों पर कब्जों के लिए अब कांग्रेस को सोशल मीडिया के माध्यम से घेरने की तैयारी है। अभ्ी तक भाजपा के सोशल मीडिया विभाग के पास प्रदेश और जिला स्तर पर पदाधिकारी थे, लेकिन अब मंडल स्तर पर भी पदाधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है। उज्जैन में ऐसे 102 सोशल मीडिया वॉरियर्स चुनावी मैदान में उतारे गए हैं।

भाजपा कांग्रेस से सोशल मीडिया अकाउंट में आगे हैं। भाजपा की सोशल मीडिया टीम ने विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस की कई मुद्दों पर घेरांबंदी की थी, जिसका परिणाम सबके सामने हैं। इसी को लेकर अब भाजपा लोकसभा में 400 पार के मिशन के लिए जुट गई है। भाजपा की टीम तो अपना काम कर रही है, लेकिन सोशल मीडिया वॉरियर्स भी इस चुनाव में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। वर्तमान में केवल छिंदवाड़ा लोकसभा कांग्रेस के पास है, लेकिन चुनाव में किसी प्रकार का जोखिम भाजपा नहीं लेना चाहती है और सभी 29 सीटों पर अपना कब्जा जमाना चाह रही है। चूंकि अब सोशल मीडिया का जमाना है, इसलिए भाजपा भी सोशल मीडिया वॉरियर्स की बड़ी फौज तैयार कर चुकी है। उज्जैन जिले के अध्यक्ष विवेक जोशी ने मंडल स्तर सोशल मीडिया के पदाधिकारी और विधानसभा स्तर पर प्रभारियों की घोषणा कर दी है। उज्जैन शहर के 9 मंडलों में कुल 87 प्रभारियों की नियुक्ति की गई है तो विधानसभा स्तर पर 15 प्रभारियों को जवाबदारी दी गई है। हालांकि एक नंबर, तीन, पांच और राऊ विधानसभा के पदाधिकारियों को ही लिया गया है। बाकी टीम भी जल्द घोषित की जाएगी। पूरी टीम युवा है और सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सक्रिय हैं। यानि कुल 102 लोगों की टीम अभी तैयार है, वहीं इसके साथ नगर की टीम पहले से ही सक्रिय हैं।

Leave a Comment