भाजपा सरकार ने जनता से किए हर वादे को दिया साकार रूप : कैलाश विजयवर्गीय

  • राष्ट्रीय महासचिव ने कहा- विकास कार्यों के बल पर विंध्य की सभी सीटें जीतेगी भाजपा
  • कैलाश विजयवर्गीय ने रीवा जिले के सेमरिया में कार्यकर्ता सम्मेलन को किया संबोधित

रीवा। भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो कहती है उसे पूरा करके दिखाती है। जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) में धारा 370 हटाकर इतिहास रचा गया और अयोध्या (Aayodhya) में श्रीरामलला (Ramlala) के भव्य मंदिर (Tample) का निर्माण भी अंतिम दौर में है। भाजपा अपने काम और संगठन के दम पर एक बार फिर प्रदेश में दो तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाने में कामयाब होगी। जहां तक विंध्य का सवाल है तो वह हमेशा से ही भाजपा के साथ रहा है, पिछली बार विंध्य में भाजपा को तीस में से 26 सीटें मिली थी। इस बार पार्टी सभी तीस सीटें जीतने में कामयाब होगी। यह बात भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) ने मंगलवार को रीवा (Reewa) जिले की सेमरिया विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत मैदान में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कही।

भाजपा सिद्धांतों पर चलने वाली पार्टी

हम सब भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सौभाग्यशाली इसलिए है कि हम प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के युग में है। भारतीय जनता पार्टी की विकास यात्रा दशकों पुरानी है। हम पीढी दर पीढी कुछ न कुछ सीखते है। भारतीय जनता पार्टी 2 सांसद से लेकर 303 सांसदों तक का सफर आप सब कार्यकर्ताओं के दम पर पहुंची है। हमने अपने पूर्वजों के संघर्ष को देखा है। श्रद्वेय कुशाभाऊ ठाकरे जैसे महापुरुष ने अपने अथक परिश्रम से संगठन को एक नया आयाम दिया था। आज पार्टी की पांचवीं पीढ़ी काम कर रही है। भारतीय जनता पार्टी एक कार्यकर्ता एवं सिद्धांतो से चलने वाली पार्टी है। आप सब कार्यकर्ताओं के मेहनत एवं समर्पण की वजह से आज हम 18 करोड़ सदस्यों के साथ विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। वर्तमान समय में पंच से लेकर प्रधानमंत्री तक हमारी विचाराधारा के कार्यकर्ता है।

तुष्टिकरण की राजनीति नहीं करती भाजपा

विजयवर्गीय ने कहा कि इस क्षेत्र के मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष रहे तब भी क्षेत्र का विकास नही हुआ। क्षेत्र का विकास भारतीय जनता पार्टी के सरकार में संभव हुआ है। देश एवं प्रदेश का विकास भारतीय जनता पार्टी का सपना है। जिस प्रकार पिछले विधानसभा चुनाव में रीवा जिले की जनता ने आप सबके सहयोग से आठों सीट में विजय दिलायी थी उसको दोहराना हम सबके लिए प्राथमिकता होगी।

विकास के लिए डबल इंजन वाली सरकार जरूरी

विजयवर्गीय ने कहा कि मध्यप्रदेश के किसान सहित आमजन आज खुशहाल हैं। बहनें आज लाड़ली बहना बन गई हैं। प्रदेश में सड़कों का जाल बिछा है, सिंचाई के साधन सृजित हुए हैं। भाजपा की सरकार मध्यप्रदेश में परिवर्तन लाई है। गरीब, किसान के जीवन में बदलाव लाने के लिए हमारे केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत जैसी योजनाएं लागू कीं। किसानों को केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने 6-6 हजार सम्मान निधि मिल रही है। सिर्फ इतना ही नहीं, हमारी केंद्र सरकार ने घरों में शौचालय बनवाने, जनधन खाते खोलने, उज्जवला योजना में गैस कनेक्शन देने जैसे काम किए हैं। हम सब जानते हैं कि जब केन्द्र में हमारी सरकार नहीं थी, तो विकास का काम प्रदेश की भाजपा सरकार को अकेले ही करना पड़ता था। लेकिन अब केन्द्र में श्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार है और इस सरकार के आने के बाद प्रदेश की शिवराज सरकार लगातार विकास के आयाम स्थापित कर रही है। इससे स्पष्ट है कि विकास के लिए डबल इंजन वाली सरकार जरूरी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज में मात्र 5 हजार मेगावाट बिजली का उत्पादन था और आज 28 हजार मेगावाट उत्पादन हो रहा है। किसानों को सम्मान नीधि में 12 हजार रुपए दिए जा रहे हैं, जो पहले कभी किसी सरकार ने नहीं दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आव्हान करते हुए कहा कि बूथ जीता चुनाव जीता के मंत्र का अनुसरण कर पार्टी को जिताने का सकल्प लें।

गरीबों के कल्याण के लिए काम कर रही भाजपा सरकार

कार्यकर्ता सम्ममेलन को पूर्व मंत्री व विधायक राजेन्द्र शुक्ला, सांसद जर्नादन मिश्रा, विधायक के.पी. त्रिपाठी ने संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार हो या फिर प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान की अगवाई वाली भाजपा सरकार दोनों गरीब कल्याण के काम में लगातारी जुटी हुई है। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश मंत्री राजेश पण्डेय, जिला प्रभारी शशांक श्रीवास्तव, चित्रकूट विधानसभा प्रत्यासी सुरेन्द्र सिंह गहरवार, जिला पंचायत अध्यक्ष नीता कोल, नगर निगम अध्यक्ष व्यंकटेश पाण्डेय, राजेन्द्र त्रिपाठी, जयराम अग्निहोत्री, दयानंद तिवारी, संजय द्विवेदी एवं सुमन शुक्ला अदि मौजूद रहे।

Leave a Comment