भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की पद्मश्री भूरी बाई से मुलाकात

भोपाल (Bhopal)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) (Bharatiya Janata Party – BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (National President JP Nadda) ने सोमवार को भोपाल (Bhopal) प्रवास के दौरान प्रख्यात भीली चित्रकार पद्मश्री भूरी बाई (Bhili painter Padmashree Bhuri Bai) के घर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) भी मौजूद थे।

भाजपा अध्यक्ष नड्डा और मुख्यमंत्री चौहान सोमवार देर शाम भोपाल के बाणगंगा क्षेत्र स्थित पद्मश्री भूरी बाई के घर पहुंचे और उनसे सौजन्य भेंट की। नड्डा ने भूरी बाई की चित्र कृतियों की सराहना की एवं उनके सृजन के संबंध में जानकारी प्राप्त की। भूरी बाई ने जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री चौहान को अपनी चित्र-कृतियां भेंट कीं।

इसके बाद भाजपा अध्यक्ष नड्डा एवं मुख्यमंत्री चौहान श्यामला हिल्स क्षेत्र के निवासी वन बंधु परिषद के अध्यक्ष एवं उद्योगपति विजय अग्रवाल के घर पहुंचे और उनसे भी सौजन्य भेंट की।

भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने पद्मश्री भूरीबाई एवं विजय अग्रवाल का शॉल ओढ़ाकर और श्रीफल भेंटकर सम्मान किया। उन्होंने केन्द्र सरकार की उपलब्धियों पर केन्द्रित साहित्य भेंट कर भूरीबाई एवं विजय अग्रवाल से सरकार के नौ वर्ष की उपलब्धियों पर चर्चा की।

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद वीडी शर्मा सहित अन्य जन-प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Comment