संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से, एक फरवरी को पेश होगा केंद्रीय बजट

नई दिल्ली(new Delhi)। संसद के बजट सत्र (budget session of parliament) की शुरुआत 31 जनवरी (31 January) से हो सकता है। बजट सत्र की शुरुआत लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक से होगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) एक साथ दोनों सदनों को संबोधित करेंगी। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Union Finance Minister Nirmala Sitharaman) एक फरवरी को वित्त वर्ष 2023-24 (financial year 2023-24) का केंद्रीय बजट (Union Budget) संसद में पेश करेंगी।

आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। जानकारी के मुताबिक संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। संसद का बजट सत्र दो चरणों में आहूत होगा। बजट सत्र के पहले चरण का 31 जनवरी से 10 फरवरी तक चलने की उम्मीद है, जबकि दूसरा चरण 6 मार्च से शुरू होकर 6 अप्रैल तक चलेगा। राष्ट्रपति के संसद को संबोधित करने के बाद आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को वित्त वर्ष 2023-24 का केंद्रीय बजट संसद में पेश करेंगी। दरअसल यह मोदी 2.0 सरकार और निर्मला सीतारमण का पांचवां बजट होगा, जबकि अप्रैल-मई 2024 में होने वाले आम चुनाव से पहले यह सरकार का आखिरी पूर्ण बजट होगा। (एजेंसी, हि.स.)

Leave a Comment