विश्व हिन्दू परिषद की बैठक में कई पदाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव

इंदौर। कल विश्व हिन्दू परिषद मालवा प्रांत की बैठक में कई पदाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन कर दिया गया। कल बैठक में केंद्रीय सह संगठन महामंत्री विनायकराव, केंद्रीय मंत्री अजय पारीक, केंद्रीय सह कार्यालय प्रमुख मनोज वर्मा, प्रांत मंत्री विनोद शर्मा ने अलग-अलग विषयों पर अपनी बात कही। परिषद के प्रांत सहप्रचार प्रमुख रवि कसेरा ने बताया कि पदाधिकारियों के दायित्वों में भी परिवर्तन किया गया और उन्हें नया कार्यक्षेत्र दिया गया है।

अब महेश आंजना प्रान्त सहमंत्री, ज्योतिप्रिया प्रान्त दुर्गा वाहिनी संयोजिका, राम ओरा प्रान्त सेवा टोली के सदस्य, राजेश बिंजवे प्रान्त सम्पर्क टोली के सदस्य, प्रमोद मीठा प्रान्त सेवा टोली के सदस्य, यश बचानी इंदौर विभाग मंत्री, यज्ञेश राठी विभाग सेवा प्रमुख, कृष्णा वर्मा विभाग सह सेवा प्रमुख, दीपेश गोयल विभाग संपर्क प्रमुख, राहुल दीक्षित विभाग सह संपर्क प्रमुख, अविनाश कौशल विभाग सह संयोजक, तन्नू शर्मा विभाग सामाजिक समरसता प्रमुख, मोनिका सह संयोजिका तथा माया को सह संयोजिका बनाया गया है।

Leave a Comment