राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के प्रथम समर्थक बने CM शिवराज, आदिवासी पोशाक पहन किया डांस

नई दिल्‍ली । आगामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए झारखंड (Jharkhand) की पूर्व राज्यपाल और आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) को भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने NDA का उम्मीदवार घोषित किया है. द्रौपदी मुर्मू 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) के खिलाफ मौदान में हैं.

फिलहाल एक आदिवासी महिला को राष्ट्रपति पद का दावेदान बनाए जाने पर बीजेपी नेताओं में खुशी की लहर देखी जा रही है. द्रौपदी मुर्मू को शुभकामनाएं देने के साथ ही मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) गुरुवार को आदिवासी पोशाक में खुशी व्यक्त करते हुए नाचते नजर आए हैं.

दरअसल द्रौपदी मुर्मू को एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनाए जाने पर एक आभार कार्यक्रम के आयोजन के दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को खुशी से नाचते देखा गया है. फिलहाल शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर पर एक ट्वीट के माध्यम से जानकारी दी है कि उन्होंने द्रौपदी मुर्मू जी के नामांकन पत्र में फर्स्ट सेकंडर (प्रथम समर्थक) के रूप में हस्ताक्षर किए हैं.

शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा ‘यह मेरा परम सौभाग्य है कि भारत की जनजातीय समाज की पहली और देश की द्वितीय महिला राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार आदरणीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के नामांकन पत्र में फर्स्ट सेकंडर (प्रथम समर्थक) के रूप में हस्ताक्षर करने का अवसर प्राप्त हुआ.’

बताया जा रहा है कि NDA के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) आज दिल्ली (Delhi) में अपना नामांकन दाखिल करेंगी. अपना नामांकन दाखिल करने से पहले गुरुवार को द्रौपदी मुर्मू नई दिल्ली पहुंचीं थीं. इस दौरान एयर पोर्ट पर कई बीजेपी(BJP) नेताओं ने उनका स्वागत किया था.

Leave a Comment