कांग्रेस द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक व जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर चर्चा की

महिदपुर। आगामी पंचायत चुनाव एवं नगर पालिका चुनाव को लेकर रायशुमारी के लिये प्रदेशस कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक धर्मेन्द्रसिंह चौहान, सह पर्यवेक्षक जगदीश चौहान एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमल पटेल ने महिदपुर पहुंच कर बैठक में कांग्रेसजनों से मुलाकात कर चर्चा की। कांग्रेसजनों से एकजुट होकर आगामी पंचायत एवं नगर पालिका चुनाव में पार्टी के प्रत्याशियों को विजयी बनाने का अनुरोध किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया।


ब्लॉक कांग्रेस व शहर कांग्रेस की ओर से अतिथियों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षगण गजराजसिंह पंवार, भारत शर्मा, विक्रमसिंह सिसौदिया ने भी अपने विचार रखे। स्वागत भाषण जिला कांग्रेस प्रवक्ता अरुण बुरड़ ने दिया। कार्यक्रम का संचालन शहर कांग्रेस अध्यक्ष सगीर बैग ने किया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस महामंत्री रणछोड़ त्रिवेदी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतापसिंह गुर, दिनेश जैन, अनिल आंचलिया, हीरालाल आंजना, मोहनसिंह पंवार, रीता बडग़ुर्जर, जितेन्द्र मंडोरा, अशोक नवलखा, विनोद धाड़ीवाल, शिव शर्मा, धारासिंह जाट, कैलाश बगाना, गिरधारीलाल चौहान,राधेश्याम गोलवी, पियूष सकलेचा, मोहम्मद नेता, लुकमान नागौरी, सिद्दीक शाह, शकील पाकीजा, महेंद्रसिंह चौहान, फारुख कबाड़ी, गौरी परुलेकर, धनसिंह बापू, हारुन छिपा, युनुस मुल्तानी, फारुख रंगरेज, राहुल आंजना, विवेक जालंद्रा, अकरम अहिंगर, लाला सुमन, मोहन नेता, इमरान अली, शाहिद अली, बाबा नागौरी, शंकर दावरे, संजय जोशी, प्रकाश दुबे, कुद्दुस कुरैशी, मोतीराम चौधरी, संजय वर्मा, रमेश परमार, लेखराज मल्होत्रा आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment