संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर बनाई मानव श्रृंखला

  • संविदा स्वास्थ्य कर्मी अपनी 2 सूत्रीय मांगों को लेकर, अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे हैं

विदिशा। संविदा स्वास्थ्य कर्मी अपनी 2 सूत्रीय मांगों को लेकर, अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे हैं। स्वास्थ्य कर्मी अपने आंदोलन के पांचवें दिन अलग हटकर विरोध प्रदर्शन किया। संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने मानव श्रृंखला बनाकर अपना विरोध दर्ज कराया। जिला चिकित्सालय के गेट पर संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अपनी 2 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने जहां हड़ताल के चौथे दिन रैली निकालकर भगवान को ज्ञापन सौंपा था। सरकार को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की थी।

आज की महंगाई में वेतन ऊंट के मुंह में जीरे जैसा
कर्मचारियों ने बताया कि वर्ष 2018 में प्रदेश सरकार ने सभी कर्मचारियों को 90 फीसदी वेतन दिए जाने की घोषणा की थी। लेकिन अब तक उसका पालन नहीं हो पा रहा। महंगाई इतनी ज्यादा बढ़ चुकी हैए लेकिन उनका वेतन वहीं के वहीं हैं। घोषणा के बाद भी उस पर अमल नहीं किया जा रहा। जिला अध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होती वह पंडाल से नहीं उठाएंगे।

कर्मचारियों के ऊपर काम का बोझ बढ़ा
वहीं धरना स्थल पर स्वास्थ्य कर्मियों ने एक दूसरे का हाथ पकड़कर मानव श्रृंखला बनाई। उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इस हड़ताल गांवों में संचालित उप स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित अन्य संस्थाओं में नियुक्त संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी शामिल है। हड़ताल का आज पांचवा दिन है हड़ताल के चलते ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं चरमरा गई। संविदा कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केंद्रों के ताले लगे हैं। जिसके कारण लोग इलाज के लिए परेशान हुए तो वहीं मरीजों को दवा नहीं मिली। जिला अस्पताल और सिविल अस्पतालों में नियमित कर्मचारियों के ऊपर काम का बोझ बढ़ गया।

Leave a Comment