खतरे में दुनिया के सबसे अमीर शख्‍स का ताज, बर्नार्ड फिर पिछड़े, अंबानी-अडानी की दौलत पर असर

नई दिल्‍ली(New Delhi) । दुनिया (World)के अमीरों की लिस्ट (list of rich)में बहुत जल्द उथल-पुथल मचने वाली है। अभी दुनिया के सबसे अमीर शख्स (richest man)बर्नार्ड अर्नाल्ट(Bernard Arnault) का ताज खतरे में है। उनके इस पोजीशन (position)पर अमेजन के पूर्व सीईओ जेफ बेजोस की नजर है। बेजोस अब बर्नार्ड अर्नाल्ट की कुल संपत्ति से केवल 7 अरब डॉलर दूर रह गए हैं। दूसरी ओर सोमवार को शेयरों में गिरावट की वजह से अडानी का रुतबा और दौलत दोनों पर असर पड़ा है, जबकि 11वें नंबर पर अंबानी थोड़े कमजोर हुए हैं।

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के लेटेस्ट आंकड़ों के मुताबिक बर्नार्ड अर्नाल्ट के पास इस समय 218 अरब डॉलर की संपत्ति है और दुनिया के सबसे बड़े रईस का तमगा उनके पास है। इनके ठीक पीछे जेफ बेजोस हैं। इनका नेटवर्थ 211 अरब डॉलर है। तीसरे नंबर पर एलन मस्क हैं और इनके पास कुल 195 अरब डॉलर की संपत्ति है।

टॉप-3 अरबपतियों में समानता

इन टॉप-3 अरबपतियों बर्नार्ड अर्नाल्ट, जेफ बेजोस और एलन मस्क के बीच एक समानता है। एक अभी भी दुनिया का सबसे रईस व्यक्ति है। बाकी के दो भी दुनिया के सबसे अमीर शख्स रह चुके हैं। हालांकि, एलन मस्क टॉप-10 अरबपतियों में एकमात्र ऐसे शख्स हैं, जिन्होंने इस साल अपनी दौलत गंवाई है। इस साल मस्क की संपत्ति 34.1 अरब डॉलर घट गई है।

कमाई में मार्क जुकरबर्ग आगे

इस साल एलन मस्क ने जितनी दौलत गंवाई है, उससे थोड़ा सा अधिक मार्क जुकरबर्ग ने कमाया है। साल 2023 की दुश्वारियों को पीछे छोड़ते हुए जुकरबर्ग अपने नेटवर्थ में 37.5 अरब डॉलर जोड़कर 166 अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ चौथे नंबर पर हैं। जेफ बेजोस ने भी इस साल अपनी संपत्ति में 33.7 अरब डॉलर जोड़ा है।

अडानी-अंबानी का नेटवर्थ

यह साल अंबानी और अडानी दोनों के लिए अब तक अच्छा चल रहा है। गौतम अडानी इस साल अपनी दौलत में 11.6 अरब डॉलर जोड़ चुके हैं। इस समय उनका नेटवर्थ 95.9 अरब डॉलर है। सोमवार को अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों की पिटाई के चलते उनके नेटवर्थ में 2.64 अरब डॉलर की कमी आई। इससे वह अमीरों की लिस्ट में एक स्थान खिसक कर 15वें पर आ गए।

अंबानी को भी सोमवार को 1.26 अरब डालर का झटका लगा। हालांकि, अंबानी 11वें पायदान पर बने हुए हैं। उनके पास कुल 109 अरब डॉलर की संपत्ति है। टॉप-10 में आने के लिए अभी उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ेगा। क्योंकि, 10वें नंबर पर काबिज लैरीएलिसन 133 अरब डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं।

Leave a Comment