Nigeria के मध्य राज्य में हिंसक हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 113 हुई

अबुजा। अफ्रीकी देश नाइजीरिया (African country Nigeria) के मध्य राज्य प्लैटो (Middle State Plato.) में शनिवार और रविवार को हुए हिंसक हमलों (violent attacks) में मरने वालों की संख्या बढ़कर 113 (death toll increased to 113) हो गई है। बता दें, मध्य नाइजीरिया में चरवाहों और किसानों (Shepherds and farmers.) के बीच अक्सर झड़पें होती हैं। मई के बाद पहली बार इतनी भीषण हिंसा देखने को मिली है। उस समय किसान-चरवाहों के हमलों में 100 से अधिक लोग मारे गए थे।

इससे पहले, रविवार को नाइजीरियाई सेना के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में कहा था कि ताजा हमलों में 16 लोग मारे गए हैं। प्लैटो राज्य के एक वरिष्ठ अधिकारियों ने सोमवार ने कहा कि शनिवार और रविवार को हुए हमलों में 113 लोग मारे गए हैं। उन्होंने कहा कि सुनियोजित तरीके से हमले किए गए। लुटेरों ने कम से कम 20 विभिन्न समुदायों पर हमला किया गया। हमने उन समुदायों के 113 शव बरामद किए हैं। साथ ही 300 से अधिक घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।

अधिकारियों ने इस बात की जानकारी नहीं दी कि हमलों के लिए कौन जिम्मेदार है। राज्य के पुलिस के प्रवक्ता की ओर से अभी कोई टिप्पणी नहीं आई है। प्लैटो राज्य में कई जातीय और धार्मिक समुदाय के लोग रहते हैं। इसे नाइजीरिया के मध्य बेल्ट के रूप में जाना जाता है, यहां हाल से वर्षों में सांप्रदायिक संघर्ष में सैकड़ों लोगों की जान गई है। इसे अक्सर मुस्लिम चरवाहों और ईसाई किसानों के बीच जातीय-धार्मिक संघर्ष बताया जाता है। लेकिन जलवायु परिवर्तन और बढ़ती कृषि भी इसके प्रमुख कारक हैं।

Leave a Comment