दिल्ली पुलिस ने पूर्व सपा विधायक किशोर समरीते को किया गिरफ्तार

भोपाल। मध्यप्रदेश में बालाघाट जिले के लांजी विधानभा क्षेत्र से समाजवाटी पार्टी (SP) के पूर्व विधायक किशोर समरीते (Former MLA Kishor Samrite) को दिल्ली क्राइम ब्रांच पुलिस ने गिरफ्तार (Delhi crime branch police arrested) किया है। उन्हें सोमवार को भोपाल की कोलार स्थित पैलेस आर्चेड कालोनी के उनके निवास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें जिला अदालत में पेश किया और यहां से ट्रांजिट रिमांड पर टीम उन्हें दिल्ली लेकर रवाना हो गई।

 

बताया जा रहा है कि पूर्व सपा विधायक किशोर समरीते ने क्षेत्र की समस्याएं हल नहीं होने को लेकर केंद्र सरकार को पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने दिल्ली स्थित नए संसद भवन सेंट्रल विस्टा को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। इसके अलावा उनके खिलाफ अन्य मामले भी दर्ज हैं।

 

भोपाल पुलिस उपायुक्त विजय खत्री ने बताया कि दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम सोमवार को भोपाल पहुंची और उनसे पूर्व सपा विधायक समरीते को गिरफ्तार करने को लेकर मदद मांगी। इसके बाद भोपाल पुलिस की मदद से दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने उन्हें गिरफ्तार किया और जिला अदालत से ट्रांजिंट रिमांड पर लेकर दिल्ली रवाना हो गई।


उल्लेखनीय है कि 2008 के विधानसभा चुनाव में किशोर समरीते बालाघाट जिले के लांजी क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। वे वर्तमान में संयुक्त क्रांति पार्टी के अध्यक्ष हैं। बालाघाट के ब्राह्मण समाज के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश पाठक पर समरीते ने एक वर्ष पहले दो लाख गाय काटने का आरोप लगाया था। उसके बाद पाठक द्वारा 20 हजार रुपये हर माह देने के लिए समरीते पर ब्लैकमेलिंग के आरोप लगाए गए थे, साथ ही समाज के पदाधिकारियों ने समरीते के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने का मामला दर्ज करवाया था। इसी तरह समरीते ने कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी पर व्यक्तिगत आरोप लगाया था, जिस पर झूठे आरोप को लेकर समरीते पर 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था। समरीते पर संविधान के विरुद्घ टिप्पणी करने का भी मामला दर्ज है।

 

Leave a Comment